फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur : फायरिंग कर बदमाशों ने पोल्ट्री फार्म मालिक से 2.67 लाख लूटे, पुलिस उलझी रही सीमा विवाद में

Sat, 28 Dec 2024 12:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

आरोप है कि फार्म मालिक के पास रखा 2.67 लाख रुपया लूट कर धमकाते हुए बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदित्य पोल्ट्री फर्म बस्ती से पिकअप चालक सूरज मुर्गा लेकर हाटा कुशीनगर गया था। उसके साथ एक मजदूर शम्भु तथा पोल्ट्री फार्म के मालिक बस्ती जिले के चैनपुरवा निवासी आदित्य उर्फ वैभव शुक्ल भी थे। तीनों रुपया कलेक्शन कर घर के लिए निकले थे।

विज्ञापन


सबने बृहस्पतिवार देर रात सहजनवां थाना क्षेत्र के कसरवल के पास एक ढाबे पर रुक कर भोजन किया। उसके बाद बस्ती जाने के लिए निकले।

इसके बाद पीछा करते आ रहे सफारी सवार बदमाशों ने गोरखपुर-संतकबीरनगर सीमा पर कसरवल से आगे आमी नदी के पुल पर पिकअप पर फायरिंग किया। चालक ने पिकअप रोक दी। आरोप है कि फार्म मालिक के पास रखा 2.67 लाख रुपया लूट कर धमकाते हुए बदमाश फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें