चिलुआताल के दहला गांव में 14 दिसंबर की देर रात में आगजनी की घटना सामने आई थी। दो भाइयों के कमरे में बाहर से ताला लगाकर आरोपी बड़े भाई बेचन निषाद ने थिनर (तारपीन का तेल) डालकर कमरे में आग लगा दी थी।
चिलुआताल के दहला गांव में झुलसी एक और महिला की भी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेचन निषाद और उसकी पत्नी सोनम देवी उर्फ शांति को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन
चिलुआताल के दहला गांव में 14 दिसंबर की देर रात में आगजनी की घटना सामने आई थी। दो भाइयों के कमरे में बाहर से ताला लगाकर आरोपी बड़े भाई बेचन निषाद ने थिनर (तारपीन का तेल) डालकर कमरे में आग लगा दी थी। आग से बृजेश निषाद (32), पत्नी मधु (28), बच्ची रिद्धिमा (03), अरविंद निषाद (30) और उसकी पत्नी माला (25) वर्ष झुलस गए थे। इसमे आरोपी की पत्नी ने भी मदद की थी।
आग से झुलसे परिवार के पांच सदस्यों में से नवविवाहिता माला (25), पति अरविंद निषाद (30) और जेठ बृजेश निषाद (32) की इलाज के दौरान पहले ही मौत हो गई थी। शुक्रवार को मधु ने भी दम तोड़ दिया। बच्ची रिद्धिमा का इलाज चल रहा है।