आदित्य पोल्ट्री फर्म बस्ती से पिकअप चालक सूरज मुर्गा लेकर हाटा कुशीनगर गया था। उसके साथ एक मजदूर शम्भु तथा पोल्ट्री फार्म के मालिक बस्ती जिले के चैनपुरवा निवासी आदित्य उर्फ वैभव शुक्ल भी थे। तीनों रुपया कलेक्शन कर घर के लिए निकले थे।
विज्ञापन
सबने बृहस्पतिवार देर रात सहजनवां थाना क्षेत्र के कसरवल के पास एक ढाबे पर रुक कर भोजन किया। उसके बाद बस्ती जाने के लिए निकले।
इसके बाद पीछा करते आ रहे सफारी सवार बदमाशों ने गोरखपुर-संतकबीरनगर सीमा पर कसरवल से आगे आमी नदी के पुल पर पिकअप पर फायरिंग किया। चालक ने पिकअप रोक दी। आरोप है कि फार्म मालिक के पास रखा 2.67 लाख रुपया लूट कर धमकाते हुए बदमाश फरार हो गए।