फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur : फॉरेस्ट क्लब में रील बनाकर लौटते समय नाबालिक से दुष्कर्म, केस दर्ज; पुलिस ने एक आरोपी को भेजा जेल

Fri, 27 Jun 2025 12:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर एक युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। मामले की जांच चल रही है। घटना 15 दिन पुरानी बताई जा रही है।
विज्ञापन
demo - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फॉरेस्ट क्लब में शाम को 6 बजे रील बनाकर लौटते वक्त एक यूट्यूबर किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर एक युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। मामले की जांच चल रही है। घटना 15 दिन पुरानी बताई जा रही है।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता की तहरीर के मुताबिक, खोराबार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी शौक के तौर पर रील्स बनाती है। 12 तारीख की शाम को एक ब्लॉगर मधुकर सिंह के साथ वो फॉरेस्ट क्लब गई थी। 

मधुकर के साथ उसके दो दोस्त आदर्श और कोई एक और था। रात 9 बजे शूट खत्म होने के बाद वापस आने लगी। इसी बीच मधुकर सिंह ने कोल्ड ड्रिंक में नशे का पदार्थ मिलाकर बेटी को पिला दिया और रात में दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


पिता के मुताबिक बेटी घटना के बाद तनाव में है और आत्महत्या कर सकती है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें