फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह जनवरी से स्पेशल के रूप में चलेगी गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस, यहां देखें समय सारिणी

Sun, 03 Jan 2021 10:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर- मैलानी एक्सप्रेस को छह से 31 जनवरी तक चलाने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस ट्रेन में भी आरक्षित श्रेणी के ही कोच लगाए जाएंगे। कंफर्म टिकटों पर ही यात्रा की अनुमति होगी। ब्यूरो
विज्ञापन


गोरखपुर- मैलानी एक्सप्रेस की समय सारिणी
  • 05009 गोरखपुर- मैलानी स्पेशल 06 से 31 जनवरी तक प्रत्येक दिन रात 10:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मानीराम से 10:40 बजे से, पीपीगंज से 10:57 बजे, आनंदनगर से 11:35 बजे से छूटकर सिद्धार्थनगर, बढ़नी, गोंडा, लखनऊ जंक्शन, सीतापुर जंक्शन, लखीमपुर होते हुए दूसरे दिन दोपहर 12:15 बजे मैलानी पहुंचेगी।
  • 05010 मैलानी-गोरखपुर स्पेशल 06 से 31 जनवरी तक प्रतिदिन शाम 05:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन लखीमपुर से 06:48 बजे, सीतापुर जंक्शन से रात 07:47 बजे, लखनऊ जंक्शन से 10:20 बजे से छूटकर गोंडा, बढ़नी और आनंदनगर के रास्ते दूसरे दिन सुबह 6:04 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

गोरखपुर से 28 को चलेगी दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन

चार ज्योतिर्लिंग, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और साबरमती आश्रम का दर्शन करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने 28 जनवरी से दक्षिण भारत दर्शन यात्रा ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इसके लिए नौ रात और 10 दिन का टूर पैकेज तैयार किया गया है। आईआरसीटीसी के प्रबंधक (पर्यटन) के अनुसार यात्री कांचीपुरम, कन्याकुमारी, रामेश्वरम, मदुरई के मंदिरों व पर्यटन स्टालों का दर्शन कर सकेंगे।

यात्रा के दौरान शाकाहारी नाश्ता व भोजन की व्यवस्था होगी। ट्रेन में गोरखपुर, देवरिया, मऊ, वाराणसी, जौनपुर, फैजाबाद, बाराबांकी, कानपुर, झांसी में बैठने की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए 9450 रुपये प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है। अब तक 150 टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। अधिक जानकारी के लिए लोग आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें