फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव: कलाकारों के नाम तय, जल्द लगेगी मुहर; बी प्राक का नाम लगभग तय

Wed, 20 Dec 2023 04:20 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव की तैयारी चल रही है। स्थानीय कलाकारों से आवेदन आ गए हैं। बॉलीवुड और भोजपुरी नाइट के कलाकारों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी।
 
विज्ञापन
बी प्राक - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर महोत्सव में बॉलीवुड गायक बी प्राक जलवा बिखेरेंगे। वहीं, भाेजपुरी गायिका कल्पना पटवारी अपने गानों से महोत्सव का रंग चटख करेंगी। महोत्सव समिति ने मुख्य कार्यक्रम बालीवुड और भोजपुरी नाइट के कलाकारों के नाम पर सहमति जताई है। जल्द ही इसकी घोषणा भी कर देगी।
विज्ञापन


गोरखपुर महोत्सव-2024 को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है। महोत्सव 11, 12 और 13 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। रामगढ़ताल किनारे चंपा देवी पार्क और नुमाइश ग्राउंड में आयोजित होने वाले महोत्सव में कला, संस्कृति और खेल का संगम दिखाई देगा। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों, खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।

बॉलीवुड के कलाकार महोत्सव की शाम रंगीन करेंगे। वहीं, भोजपुरी कलाकार भी महोत्सव के मंच की शोभा बढ़ाएंगे। इसके लिए कलाकारों के चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। सिर्फ इसकी घोषणा होना बाकी है। वहीं महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलेगा। जबकि शिल्प मेला सात दिनों तक चलेगा। इस दौरान हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि गोरखपुर महोत्सव की तैयारी चल रही है। स्थानीय कलाकारों से आवेदन आ गए हैं। बॉलीवुड और भोजपुरी नाइट के कलाकारों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें