फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर महोत्सव: बम-बम बोल रहा काशी...गीत पर झूमी गोरक्षनगरी

Sat, 13 Jan 2024 04:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

भोजपुरी नाइट की शुरुआत अनुपमा यादव की गीतों से हुई। 'योगी जी की सेना चली' और 'मेरे भारत का बच्चा-बच्चा' जैसे भजनों पर उन्होंने - श्रोताओं को झूमने को मजबूर कर दिया। इसी क्रम में शिल्पी राज ने मंच संभाला तो 'सबरी ने देखा सपनवां राम अइहें अंगनवां' से इस क्रम को बखूबी आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
नृत्य प्रस्तुत करतीं कलाकार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर महोत्सव में शुक्रवार की शाम भजनों के नाम रही। भोजपुरी नाइट में कल्पना पटवारी, शिल्पी राज, अनुपमा यादव, सांसद रवि किशन और दिनेश लाल निरहुआ ने अपने गीतों से मंच सजाया। कल्पना पटवारी ने 'बप्प-बम बोल रहा है काशी' और 'गोरख जोगी, गोरख जोगी' गीत प्रस्तुत किया तो गोरक्षनगरी झूम उठी।

विज्ञापन


कल्पना ने 'कलपेलि भिजल तिवैया हो, उगी हे दीनानाथ' गीत से शुरुआत की। उन्होंने 'ना हमसे भंगिया पिसाई ए गणेश के पापा नैहर जात बानी... प्रस्तुत किया तो पीछे बैठे दर्शक नाचने लगे। इसके बाद सांसद रवि किशन भी कल्पना का साथ देने मंच पर पहुंचे और दोनों ने एक साथ 'जइसन सोचले रहलीं वैसे धनिया मोर बाड़ी' प्रस्तुत किया। देर रात श्रोता महोत्सव परिसर में जमे रहे और भोजपुरी गीतों का लुत्फ उठाते रहे।'

भोजपुरी नाइट की शुरुआत अनुपमा यादव की गीतों से हुई। 'योगी जी की सेना चली' और 'मेरे भारत का बच्चा-बच्चा' जैसे भजनों पर उन्होंने - श्रोताओं को झूमने को मजबूर कर दिया। इसी क्रम में शिल्पी राज ने मंच संभाला तो 'सबरी ने देखा सपनवां राम अइहें अंगनवां' से इस क्रम को बखूबी आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


 

Trending Videos

शिल्पी ने जैसे ही अपना मशहूर गाना 'नदिया के बीचे जैसे नईया डोले' गुनगुनाना शुरू किया, वैसे ही लोग अपना रुमाल उड़ाने लगे। इसके बाद सांसद रवि किशन मंच पर पहुंचे और 'श्रीराम-जानकी बैठे हैं मेरे सीने में' सुनाकर माहौल को पूरी तरह राममय कर दिया।

निरहुआ ने इसी सिलसिले को आगे बढ़ाया और एक के बाद एक श्रीराम के भजनों से माहौल में जोश भर दिया। अंत में मंच पर आई कल्पना का श्रोताओं ने सर्द रात में भी पूरी गर्मजोशी से स्वागत किया। कल्पना ने भी उनका मान रखा और एक के बाद जोरदार गीत सुनाकर भोजपुरी नाइट को यादगार बना दिया।

 
विज्ञापन

लोकरंग में राममय हुआ माहौल
गोरखपुर महोत्सव के अंतर्गत दूसरे दिन शुक्रवार। को बंपा देवी पार्क के मुख्य मंच पर लोकरंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में ज्यादातर कलाकारों ने भगवान श्रीराम के भजनों की प्रस्तुतियां देकर माहौल को राममय बना दिया। कार्यक्रम की शुरुआत देवरिया की अंजना तिवारी ने राम भजन की प्रस्तुति देकर की। इसके बाद गायक रामदरश शर्मा ने अपने लोकगीतों के माध्यम से राम का गुणगान किया। इसी क्रम में डीआईडी डांस ग्रुप ने गणपति गाने पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें