फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Weather: दो दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हो सकती है झमाझम बारिश

Wed, 27 May 2020 09:01 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • 29 और 30 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
  • अभी दो दिन झेलनी होगी सूरज की तपिश

 
विज्ञापन
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में मंगलवार को फिर से पूरे दिन गर्म हवाएं झुलसाती रहीं। पारा 41 डिग्री के पार रहा। वहीं हीट इंडेक्स 45 डिग्री तक पहुंचने की वजह से लोगों को न घर में चैन मिला और न ही बाहर।  29 और 30 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानूमान है, तभी राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


सोमवार को इस सीजन में पहली बार पारा 40 डिग्री के पार हुआ था। अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि मंगलवार को तापमान में थोड़ी गिरावट आई लेकिन फिर भी अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रहा। जो कि सामान्य से 3.5 डिग्री ज्यादा रहा।

न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा रहा। दरअसल तापमान में करीब एक डिग्री की गिरावट वातावरण में नमी बढ़ने और हवा की रफ्तार बढ़ने की वजह से हुआ।

विज्ञापन

अभी दो दिन झेलनी होगी सूरज की तपिश

इस गर्मी से अगले दो दिन राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। दिन ही नहीं रात में गर्मी पसीने छुड़ा देेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान इस सीजन में सबसे ज्यादा रहने की संभावना है। ऐसी आशंका है कि अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

29 और 30 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से दो दिन बाद मौसम के मिजाज में बदलाव की संभावना है। 29 और 30 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

गोरखनाथ इलाके में 10 घंटे तक गुल रही बिजली

मोहद्दीपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन निर्माण की वजह से गोरखनाथ इलाके में मंगलवार को 10 घंटे तक बिजली कटौती हुई। इसकी वजह से गर्मी में इलाके के लोग परेशान रहे। कई घरों के इंवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। अधिशासी अभियंता बक्शीपुर यदुनाथ राम ने बताया कि गोरखनाथ के पास दुकानें तोड़ी जा रही हैं।

इसी वजह से सुबह नौ बजे से लेकर शाम सात बजे तक इमरजेंसी शटडाउन लिया गया। चूंकि दुकानों की ध्वस्तीकरण के दौरान किसी तरह बिजली संकट ना आए इसलिए बिजली कटौती की जानी जरूरी थी। बताया कि आगे भी दुकानों को तोड़े जाने की वजह से गोरखनाथ इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हो जाएगी। उपभोक्ता बिजली आने पर पानी संबंधी जरूरी कामों को पूरा कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें