बेहतर काम करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का पुलिस लाइंस में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि एडीजी जोन दावा शेरपा ने डीजीपी द्वारा चयनित एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता समेत दस लोग को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया। इसके अलावा गोरखपुर स्तर से चयनित 56 लोगों को भी सम्मानित किया गया है। एडीजी जोन ने सभी का उत्साहवर्धन कर भविष्य में भी बेहतर काम करने को कहा। कहा कि इससे अधिकारी, कर्मचारियों में उत्साह से काम करने की सोच बढ़ती है।
इनको सिल्वर मेडल दिया
एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता
निरीक्षक रवि कुमार राय
निरीक्षक कृष्ण चंद सिंह
उप निरीक्षक शेष कुमार शर्मा
उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार राय
उप निरीक्षक आलोक श्रीवास्तव
मुख्य आरक्षी शिव सहाय सिंह
मुख्य आरक्षी चालक, उदय प्रताप सिंह
आरक्षी अश्वनी कुमार यादव
आरक्षी नमित कुमार मिश्र
आरक्षी सनातन सिंह
इनको भी किया गया सम्मानित
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता विजेंद्र सिंह, आरआई उमेश कुमार दुबे, निरीक्षक विपिन सिंह, कोतवाली प्रभारी जयदीप वर्मा, राजघाट इंस्पेक्टर राजेश पांडेय, तिवारीपुर इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह, उप निरीक्षक संजीव कुमार, मृत्युंजय पांडेय, अभय उपाध्याय, भटहट चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह, नागेंद्र कुमार सिंह, अजीत चतुर्वेदी, एसपी सिटी के स्टेनो धर्मेंद्र यादव, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार सिंह, रामअशीष, संतोष कुमार सिंह, प्रभव कुमार सिंह, शोएब अली, रामस्वरूप मौर्या, रामलौट, प्रेम कुमार शुक्ला, बच्चू यादव, फूलदेव, सुनीता शुक्ला, सिपाही नारायण शर्मा, आफताब आलम, रण अजय सिंह, अजीत सिंह, शिव कुमार राय, ददन प्रसाद, गुलशन मणि, सत्यवान सिंह, विवेक त्रिपाठी, दिग्विजय यादव, धर्मेंद्र कुमार, सैयद शकील अख्तर रिजवी, कृष्णा दुबे, राशीद अहमद अंसारी, होमगार्ड राजेश कुमार सिंह, सुरेश कुमार, जवाहन मौर्या, स्वाट टीम के सादिक परवेज, संजय कुमार सिंह, चंद्रभान सिंह, शशिकांत, योगेश सिंह, धर्मेंद्र नाथ तिवारी, कुतुब्दुदीन, प्रदीप राय, इंद्रेश, छोटेलाल राय, अशोक चौधरी, गणेश शंकर पांडेय, अरुण राय, अरुण कुमार यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
देखें आज की दिनभर की हलचल...
विज्ञापन
डीवीएन पीजी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन
2 of 11
खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी।
- फोटो : अमर उजाला
दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वीके सिंह ने ध्वजारोहण और गुब्बारा उड़ाकर किया। पूरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने दमखम दिखाया।
800 मीटर दौड़ में रितेश यादव अव्वल रहे। वहीं आकाश यादव दूसरे और सत्यम कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
बालिकाओं में खुशबू यादव, प्रियंका और नूर साहिबा अव्वल रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में रितेश यादव, इंद्रेश मौर्य, साहिबा सिद्दीकी, खुशबू यादव और रुचि जायसवाल, गोला फेंक में आशुतोष शाही, अनुराग और आशुतोष त्रिपाठी, बालिका वर्ग में खुशबू, सोनाली गुप्ता और सुष्मिता त्रिपाठी, 400 मीटर में सुखबीर यादव, रितेश यादव, विशाल सिंह, बालिका वर्ग में खुशबू यादव, साहिबा, प्रियंका, लंबी कूद बालक वर्ग में अंकित गुप्ता, सुखबीर यादव, सत्यम कुमार, बालिका वर्ग में खुशबू यादव, सुष्मिता त्रिपाठी और प्रियंका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे पायदान पर रहे।
ऊंची कूद में सुखबीर यादव, अमित कुमार और अभिषेक कुमार, बालिका वर्ग में प्रियंका, सुष्मिता और साहिबा सिद्दीकी, हैमर थ्रो बालक वर्ग में आशुतोष शाही, अनुज यादव और अंकित कुमार गुप्ता, 1500 मीटर दौड़ में पुष्पेंद्र कुमार, सुखबीर यादव, इंद्रेश मौर्य ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। अध्यक्षता महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सदस्य प्रमथ नाथ मिश्र ने किया। प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
किसान जन जागरण अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं
3 of 11
ट्रासपोर्ट नगर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते सचिन नायक।
- फोटो : अमर उजाला
किसान जन जागरण अभियान की तैयारी बैठक कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक ने की। उन्होंने बैठक में शामिल पदाधिकारियों और समन्वयकों से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। साथ ही पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां भी दीं।
शुक्रवार को ट्रांसपोर्टनगर स्थित कांग्रेस पार्टी के दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि 40 दिन तक चलने वाले इस अभियान की शुरुआत छह अप्रैल से हो चुकी है। आठ फरवरी को प्रत्येक जिले में प्रेसवार्ता और उसके बाद 10 पीड़ित किसानों के घर जाकर किसान जन जागरण अभियान की शुरुआत होगी।
नौ फरवरी को प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर न्यूनतम 25 कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। 10 से 16 फ रवरी तक प्रत्येक ब्लॉक पर चिह्नित पदाधिकारी कम से कम 10 पीड़ित किसान परिवारों के घर जाकर वार्ता करेंगे और उनसे किसान मांगों का फार्म भरवाएंगे। उन्हें आंदोलन से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे व किसानों से प्राप्त फार्म की फोटो खींचकर उसी दिन प्रदेश कार्यालय को भेजेंगे।
17 मार्च को लखनऊ में किसान मार्च निकाला जाएगा जिसमें प्रदेश के सभी किसान व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। बैठक सभा में प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, जितेंद्र पांडेय, राणा राहुल सिंह, साहिल विक्रम तिवारी, कौशल कुमार त्रिपाठी, आनंद श्रीवास्तव, विनोद यादव, प्रो. राम नरेश चौधरी, सोनिया शुक्ला, स्नेहलता, महेंद्र मोहन तिवारी, विजय सिंह, संजय चौबे, पार्षद संजीव सिंह सोनू, राजीव राय, निर्मला वर्मा, कुसुम पांडेय, बादल चतुर्वेदी, तौकीर आलम, उषा श्रीवास्तव, राम हरि राय मधुकर जयप्रकाश तिवारी, विक्रमादित्य, गोपाल गांधी, अंशुमान पाठक, संदीप गोरखपुरी आदि मौजूद रहे।
खेल प्रतियोगिता में शिवम, सितारा व सरिता को प्रथम स्थान
4 of 11
रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर विश्वविद्यालय के सेंट्रल जोन डेलीगेसी की ओर से आयोजित 12 दिवसीय खेल प्रतियोगिता के सातवें दिन रंगोली, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, कॉर्टूनिंग की स्पर्धा हुई।
निर्णायक मंडल ने सर्वसम्मति से प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की। डेलीगेसी के उपाध्यक्ष डॉ. सुधाकर लाल श्रीवास्तव ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में एमए द्वितीय वर्ष के शिवम गुप्ता को प्रथम, बीए तृतीय वर्ष के शिवम शर्मा को द्वितीय तथा रक्षा अध्ययन डिप्लोमा की प्रिया खरवार एवं बीए द्वितीय वर्ष की निशा सहानी को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। ऑन द स्पॉट पेंटिंग्स में एमए द्वितीय वर्ष की सितारा राव को प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की शिवानी द्विवेदी को द्वितीय और एमए द्वितीय वर्ष के रामपाल सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कॉर्टूनिंग प्रतियोगिता में एमए द्वितीय वर्ष की सरिता को प्रथम, एमए प्रथम वर्ष की कुमारी को द्वितीय और आरती एवं रानी विश्वकर्मा को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल हुआ। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि प्रो. उमा श्रीवास्तव, निर्णायक मंडल में डॉ. निशा जायसवाल, डॉ मुकुंद शरण त्रिपाठी, डॉ. गौरीशंकर चौहान, डॉ. श्वेता शामिल थीं।
विज्ञापन
रमाबाई आंबेडकर की जयंती मनाई गई
5 of 11
कार्यक्रम को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बस्ती लालमणि प्रसाद।
- फोटो : अमर उजाला
द बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से शुक्रवार को रमाबाई आंबेडकर की 131वीं जयंती मुंशी प्रेमचंद पार्क बेतियाहाता में मनाई गई। कार्यक्रम का आरंभ भंते आर्य वंश लुंबिनी नेपाल और पूज्य भंते विनय दत्त सदस्य राष्ट्रीय भिक्षु संघ ने महात्मा बुद्ध और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
मुख्य अतिथि बस्ती के पूर्व सांसद लाल मणि प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब के उत्थान में रमाबाई आंबेडकर का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होेंने विपरीत परिस्थितियों में भी बाबा साहब को शिक्षा लेने में सहयोग किया। वह महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में सतीश चंद्र बौद्ध, राम आसरे बौद्ध, दयानाथ निगम, सतीश राना, मीरा बौद्ध, ध्रुवराम बौद्ध, बजाची निषाद, विचंडी प्रसाद, सुरेश चंद, बृजनंदन चौहान, राम नगीना बौद्ध, राम सुभग, बनवारी पटेल, अदालती, मिठाई, विमला, त्रिपिटक प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
बच्चों के साथ बैठकर भोजन करते विधायक
6 of 11
प्राथमिक विद्यालय पुर्दिलपुर के बच्चों के साथ नगर विधायक आरएमडी अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला
नगर विधायक डा राधा मोहन दास अग्रवाल आज औचक निरीक्षण के बाद धर्मशाला बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय पुर्दिलपुर के बच्चों के साथ बैठकर भोजन करते।
मकानों-दुकानों पर निशान लगाने से लोग परेशान, भाजपा नेता ने नगर विधायक से की शिकायत
धर्मशाला चौराहे से टैंपो चौराहे तक मकानों और दुकानों पर निशान लगाने से लोग परेशान हैं। भाजपा नेता विनोद दुबे ने इसकी शिकायत नगर विधायक डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल से की तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर एनएच के अभियंताओं से स्थिति स्पष्ट करने को कहा।
भाजपा नेता विनोद दुबे ने नगर विधायक से मिलकर बताया कि तहसीलदार, लेखपाल, कभी नगर निगम तो कभी एनएच के लोग मकानों-दुकानों पर निशान लगा रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार को नगर विधायक मौके पर पहुंचे। एनएच के अधिशासी अभियंता ने फोन पर विधायक को बताया कि 2.10 मीटर चौड़ाई मेट्रो पिलर के लिए डिवाइडर के रूप में रखकर उसके दोनों तरफ 7 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। सड़क के बाहर 2 मीटर चौड़ाई का नाला तथा एक मीटर जगह यूटिलिटी सेवा के लिए होगी। 5 मीटर अतिरिक्त चौड़ाई की जगह ड्रेनेज नाली के लिए होगी। कुल मिलाकर 20 मीटर जगह सड़क के लिए चाहिए।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभागियों की वैज्ञानिक सोच
7 of 11
पुरस्कृत बच्चों के साथ प्रमुख मुख्य इंजीनियर सतीश कुमार पांडेय व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे बालक इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को मनाया गया। दिन भर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभागियों की मेधा झलकी, जिसकी सभी ने तारीफ की। छात्रों के मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लोगों ने खूब सराहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। ओवरआल चैंपियन रहे ब्ल्यू हाउस को शील्ड प्रदान किया गया।
प्रमुख मुख्य इंजीनियर सतीश कुमार पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया। उन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडलों को देखा और छात्रों का उत्साह बढ़ाया। उन्होेेंने आदर्श सिंह को सर्वश्रेष्ठ छात्र एवं पल्लवी वर्मा को सर्वश्रेष्ठ छात्रा चुना। 2018-19 में कक्षा 12 वीं के छात्र इरफान अली एवं कक्षा 10 वीं में अमन कन्नोजिया को सबसे ज्यादा अंक पाने के लिए पुरस्कृत किया गया। अंत में अतिथियों ने स्कूल की पत्रिका प्रगति का विमोचन भी किया। विद्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष व उप मुख्य कार्मिक अधिकारी आरपी चंद ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की सदस्य कनक पांडेय सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र मौजूद थे।
वृद्ध के मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया
8 of 11
डॉक्टर पराग अग्रवाल द्वारा जरूरतमंद लोगों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया गया।
- फोटो : अमर उजाला
इनरव्हील क्लब ऑफ गोरखपुर होराइजन की ओर से गोद लिए गए वृद्ध के मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया गया। क्लब की अध्यक्ष गरिमा अग्रवाल, सचिव स्वाति गोयल और गुंजन अग्रवाल की पहल पर सिद्धि विनायक आई एंड हेल्थ क्लीनिक में डॉ. पराग अग्रवाल ने आधुनिक पद्धति से वृद्ध के मोतियाबिंद की सर्जरी की। आंख की रौशनी लौटने से वृद्ध ने भी खुशी व्यक्त की।
जटेपुर में जलभराव का नगर विधायक ने किया निरीक्षण
9 of 11
नालों का निरीक्षण करते नगर विधायक डा राधा मोहन दास अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला
नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने जटेपुर उत्तरी वार्ड में जलभराव का निरीक्षण किया। जगह जगह कूड़े का मलबा, जाम नालियों को देखकर नगर विधायक ने निगम के अधिकारियों से इस स्थिति में जल्द से जल्द सुधार करने का निर्देश दिया। नगर निगम के अधिकारियों ने सात दिन के अंदर समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिया।
बृहस्पतिवार को हाइडिल कॉलोनी की महिलाएं अनुराधा सिंह, रिचा मिश्र, उमा सिंह, चंद्रवती देवी तथा सरिता सिंह के नेतृत्व में नगर विधायक को अपनी समस्या बताई थी। शुक्रवार को नगर विधायक लोक निर्माण विभाग देवानंद यादव, सहायक नगर आयुक्त संजय शुक्ल, सप्लाई इंस्पेक्टर अखिलेश्वर श्रीवास्तव को लेकर वहां पहुंचे।
महिलाओं ने बताया कि स्थानीय पार्षद के दबाव में सफाईकर्मियों ने रेल लाईन के उत्तर तरफ कूड़ा डालकर जल निकासी रोक दिया था, जिससे कलवर्ट संख्या 80 में पानी पंहुच ही नही रहा था और हाईडिल कालोनी के मोहल्ले और गलियों तथा घरों में घुस जाता है। सहायक नगर आयुक्त संजय शुक्ल ने अगले 7 दिनों के भीतर कलवर्ट संख्या 80 की पूरी सफाई तथा 15 दिनों में रेल लाईन के उत्तर तरफ सारा अवरोध हटवाकर कच्चे नाले की पूरी सफ ाई कराने की बात कही। वहीं नगर विधायक ने रेलवे के अधिकारियों से फोन पर बातकर जल निकासी के लिए कलवर्ट का निर्माण जल्द कराने की मांग की।
गंगोत्री देवी में आयोजित हुआ फैशन शो
10 of 11
फैशन शो प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी।
- फोटो : अमर उजाला
गंगोत्री देवी महाविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा के छठवें दिन परिसर में सफाई, योग, पीटी, रंगोली प्रतियोगिता के अलावा भारतीय वेशभूषा पर आधारित फैशन शो आयोजित किया गया। फैशन शो में गणेश-लक्ष्मी, केरल, बंगाली, राजस्थानी, यूपी और कश्मीरी वेषभूषा में छात्राएं शामिल हुईं।
छात्राओं ने अपने परिधान तथा राज्यों का पारंपरिक भोजन, विशेष स्थान तथा भाषा आदि के बारे में बताया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका त्रिपाठी, डॉ. प्रत्या उपाध्याय, दमयंती मिश्रा, अलका त्रिपाठी एवं स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेते लखनऊ एवं वाराणसी के खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
नरसा के तत्वावधान में पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों तथा उनके परिवार के सदस्यों के लिये तीसरे वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने किया।
उद्घाटन क्रिकेट मैच लखनऊ मंडल और वाराणसी मंडल में हुआ। जिसमें लखनऊ मंडल ने जीत हासिल की। महाप्रबंधक ने बल्लेबाजी की तो अपर महाप्रबंधक अमित अग्रवाल ने गेंदबाजी कर मैच की शुरुआत की। छह ओवरों के उद्घाटन मैच में प्रत्येक टीम में छह-छह खिलाड़ी शामिल रहे।
वाराणसी मंडल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 21 रन बनाए। जवाब में लखनऊ मंडल ने निर्धारित ओवरों में 28 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में इज्जतनगर ने वाराणसी मंडल को 25-20 अंकों के अंतर से हराया। शाम को गोल्फ क्लब में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।
नरसा के अध्यक्ष सुधांशु शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना की। महासचिव नरसा एवं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि नौ स्पर्धाएं हुईं। बच्चों के लिए फन गेम्स और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी रखी गई है। आज सुबह सात बजे से कमांडेंट रेलवे सुरक्षा विशेष बल की देख-रेख में रेलवे स्टेडियम से वाकाथन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद महिला क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। समापन एवं पुरस्कार वितरण नौ फरवरी को दोपहर बारह बजे से महाप्रबंधक के द्वारा रेलवे गोल्फ ग्राउंड में किया जाएगा।