फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर खिचड़ी मेला: नौतनवा और बढ़नी के लिए शुरू हुई मेला स्पेशल ट्रेन, श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी

Sun, 14 Jan 2024 11:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने बताते हैं, गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेले की परंपरा तो कई सौ वर्षों पुरानी है। सौ साल पहले तक यहां स्थानीय लोग ही अपनी दुकानें लगाते थे। जब देश आजाद हुआ तब खिचड़ी मेले को भव्य रूप मिला।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्राति के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में लगने वाले खिचड़ी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से 05025/05026 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी शुरू कर दी गई है। इसके अलावा 05016/05015 नौतनवा-गोरखपुर-नौतनवा अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी का संचालन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05025 गोरखपुर-बढ़नी अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी 13 से 21 जनवरी तक प्रतिदिन गोरखपुर से शाम 06.40 बजे रवाना होगी। नकहा जंगल से 06.57 बजे, मानीराम से 07.17 बजे, कौड़िया जंगल से 07.24 बजे, पीपीगंज से 07.50 बजे, महावनखोर हाल्ट से रात 08.00 बजे, रामचौरा से 08.25 बजे, कैंपियरगंज से 10.14 बजे रवाना होगी। वापसी यात्रा में 05026 बढ़नी-गोरखपुर अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी 14 से 22 जनवरी तक प्रतिदिन बढ़नी से 05.15 बजे प्रस्थान कर 09.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

इसे भी पढ़ें: दो हजार रुपये देकर बांग्लादेशी नागरिक ने पार किया था बॉर्डर, भेजा गया जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर से ढाई बजे दोपहर और नौतनवा से रात आठ बजे चलेगी स्पेशल ट्रेन
05016 नौतनवा-गोरखपुर अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी नौतनवा से रात में 20 बजे प्रस्थान कर बरवाकलां हाल्ट से 20.09 बजे, नईकोट, भागीरथपुर,, लक्ष्मीपुर,, झामट, पुरंदरपुर, लोक विद्यापीठ नगर, आनंदनगर, लोहरपुरवा, कैंपियरगंज से 21.27 बजे, रामचौरा, महावनखोर हाल्ट,, रावतगंज, पीपीगंज, कौडि़या जंगल, मानीराम से 22.08 बजे तथा नकहा जंगल से 22.44 बजे छूटकर गोरखपुर 23.20 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05015 गोरखपुर-नौतनवा अनारक्षित मेला स्पेशल गाड़ी 14 से 21 जनवरी तक गोरखपुर से 02.30 बजे प्रस्थान कर नौतनवा 05.15 बजे पहुंचेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें