फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो हजार रुपये देकर बांग्लादेशी नागरिक ने पार किया था बॉर्डर, भेजा गया जेल

Sun, 14 Jan 2024 11:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर के बड़हलगंज के चौतीसा गांव में बांग्लादेशी नागरिक पकड़ा गया था। दरोगा की तहरीर पर केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि दो हजार रुपये देकर उसने बॉर्डर पार कर लिया था। एलआईयू, आईबी और एटीएस ने देर रात तक पूछताछ की।
विज्ञापन
गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बड़हलगंज के चौतीसा गांव में पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद अरमान अली के खिलाफ दरोगा की तहरीर पर केस दर्ज कर उसे जेल भेजवा दिया गया है। पुलिस, एलआईयू, आईबी व एटीएस ने देर रात तक उससे पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि 40 दिन पहले मजदूरी करने के लिए उसने दोस्त के साथ बार्डर पार किया था। इसके लिए एजेंट ने दो हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि उसका दोस्त लौट गया, लेकिन एक ट्रक वाले ने उसे काम पर रख लिया और लालच में वह चला आया। पुलिस ने आरोपी पर विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, दरोगा अजय राज यादव ने तहरीर में लिखा है कि चौतीसा गांव के पास संदिग्ध परिस्थिति में घूमते हुए मिला मोहम्मद अरमान अली बांग्लादेश के ठाकुरगांव जिला स्थित होरीपुर के जामुनगांव का रहने वाला है। स्थानीय लोगों के पूछने पर उसने खुद को विदेशी नागरिक बताया। जानकारी होने पर पुलिस ने हिरासत में लेकर पासपोर्ट और पहचान पत्र मांगा तो बताया कि बांग्लादेश में पिता के पास है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: कार की पिछली सीट पर सोए, जगाया गया तो हो गई थी मौत
विज्ञापन


स्थानीय थाना पुलिस के अलावा एलआईयू, आईबी और एटीएस ने देर रात तक उससे पूछताछ की। जांच में पता चला कि मोहम्मद अरमान अली बंगाल के रास्ते बिहार के पूर्णिया पहुंचा। यहां एक ट्रक वाले ने उसे काम पर रख लिया। इसके बाद कुछ दिन तक एक दुकान पर काम किया। रुपये न मिलने पर काम छोड़कर चला आया और बड़हलगंज कस्बे में पहुंच गया। एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें