फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जनपक्षीय, संवेदनशील और विश्वसनीय पत्रकारिता ही भविष्य का मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब व मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्रेस क्लब सभागार में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अनिल पांडेय ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता का यह 200 वर्षों का सफर केवल उपलब्धियों का नहीं बल्कि जिम्मेदारियों और संघर्षों का भी इतिहास है। पत्रकारिता की विश्वसनीयता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। खबरें हमेशा तथ्यपरक, प्रमाणित और निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने ‘जुनूनी पत्रकारिता’ से बचने और ‘जनपक्षीय पत्रकारिता’ को बढ़ावा देने की बात कही।
अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार कमलेश त्रिपाठी ने कहा कि सम्मान हमेशा ईमानदार व्यक्ति को मिलता है और पत्रकारिता में भी ईमानदारी ही सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने पत्रकारों से शालीन भाषा और प्रमाणिक तथ्यों के साथ खबर लिखने की अपील की। मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार आनंद राय ने कहा कि पत्रकारिता में हिम्मत और जुनून का होना जरूरी है। वही व्यक्ति सफल पत्रकार बन सकता है, जिसमें सच्चाई के लिए खड़े होने का साहस हो।
विज्ञापन

लुंबिनी प्रेस क्लब, नेपाल के अध्यक्ष कमल ने कहा कि नेपाल और भारत साथ-साथ हैं और भविष्य में भी पत्रकारिता के क्षेत्र में यह संबंध और मजबूत होगा। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने पत्रकारों से अपील की कि वे भ्रामक और अपुष्ट खबरों से बचें व केवल सत्य और प्रमाणित जानकारी ही प्रकाशित करें। समाजसेवी राजेश मणि ने भी विचार रखे।

मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष अरविंद राय ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन गजेंद्र त्रिपाठी व आभार ज्ञापन प्रेस क्लब के अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें