फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : गोरखपुर जेल से रची थी फिरोजाबाद के व्यापारी की हत्या की साजिश

Sun, 02 Aug 2020 08:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद के व्यापारी की हत्या की साजिश गोरखपुर जेल से रची गई थी। शूटरों के पकड़े जाने के बाद इसका खुलासा हुआ है जिसके बाद से हड़कंप मच गया है पूरे मामले की डीआईजी ने जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन


डीआईजी के आदेश पर एसटीएफ ने जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि जेल में बंद बदमाश देवेंद्र और आजमगढ़ का प्रिंस लगातार सूत्रों से संपर्क में था। खबर है कि डीआईजी ने एसएसपी को बदमाशों का जेल बदलने के लिए पत्राचार करने का भी निर्देश दिया है।

जानकारी के मुताबिक, फिरोजाबाद के पावली का रहने वाला बदमाश गोरखपुर जेल में बंद है। उसे 26 फरवरी को एसटीएफ ने कौआबाग अंडरपास के पास गिरफ्तार किया था। फिरोजाबाद के रहने वाले प्रापर्टी डीलर की हत्या करके वह फरार चल रहा था।
विज्ञापन


बदमाश के ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। डीआइजी राजेश मोदक ने बताया कि जेल में बंद बदमाश के फिरोजाबाद के व्यापारी की हत्या की साजिश रचने का मामला गंभीर है। जांच कराकर कार्रवाई करने का निर्देश एसएसपी को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें