फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: एम्स से दूर रहेगा इंफेक्शन, CSSD की शुरुआत, आधुनिक तरीके से होगी तकिया, चादर की धुलाई

Wed, 31 Aug 2022 01:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

डॉ. सुरेखा किशोर ने बताया कि ओटी से इंफेक्टेड सामान लिफ्ट के जरिए मशीन तक आएगा, फिर तीन चरणों में इंफेक्शन दूर किया जाएगा। हर विभाग की ओटी के सामान अलग-अलग बॉक्स में रखे जाएंगे। इसका कंप्यूटराइज्ड रिकार्ड भी बनाया जा रहा है। नई व्यवस्था से इंफेक्शन की गुंजाइश खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
गोरखपुर एम्स। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ऑपरेशन थियेटर (ओटी) से अब इंफेक्शन दूर रहेगा। इसकी शुरुआत मंगलवार से हो गई। निदेशक डॉ सुरेखा किशोर ने केंद्रीय विसंक्रमित आपूर्ति विभाग (सीएसएसडी) का लोकार्पण कर दिया है। अब ओटी से सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट, तकिया व चादर लिफ्ट के जरिए सीधे सीएसएसडी में आएगा, फिर विसंक्रमित करके लिफ्ट से ही ओटी में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन


एम्स गोरखपुर में मेजर व माइनर ऑपरेशन किए जा रहे हैं। अलग-अलग विभागों की ओटी काम कर रही हैं। लिहाजा, सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट, ताकिया व चादर सहित अन्य सामानों को विसंक्रमित करने के लिए आधुनिक मशीनें लगा दी गईं। सारी मशीनें यूरोप से मंगाई गईं। इसकी कीमत करीब नौ करोड़ रुपये है।

डॉ. सुरेखा किशोर ने बताया कि ओटी से इंफेक्टेड सामान लिफ्ट के जरिए मशीन तक आएगा, फिर तीन चरणों में इंफेक्शन दूर किया जाएगा। हर विभाग की ओटी के सामान अलग-अलग बॉक्स में रखे जाएंगे। इसका कंप्यूटराइज्ड रिकार्ड भी बनाया जा रहा है। नई व्यवस्था से इंफेक्शन की गुंजाइश खत्म हो जाएगी। सीएसएसडी का प्रभारी डॉ. गौरव गुप्ता को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें