फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में ठंडा: पारा चढ़ा पर गलन बरकरार, आज और कल छाए रह सकते हैं हल्के बादल

Thu, 20 Jan 2022 11:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर में ठंड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर में न्यूनतम तापमान में मंगलवार की तुलना में करीब तीन डिग्री बढ़ोतरी के बावजूद बुधवार को भी ठंड का सितम बरकरार रहा। ऊपरी वायुमंडल में कोहरे की वजह से दिन भर सूरज का दर्शन नहीं हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। बृहस्पतिवार सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। वहीं शुक्रवार भी मौसम का यही हाल रहने की संभावना है।

विज्ञापन


पछुआ हवा की रफ्तार थोड़ी कम होने से मंगलवार की तुलना में बुधवार को न्यूनतम तापमान करीब तीन डिग्री बढ़कर 9.2 डिग्री पहुंच गया। अधिकतम तापमान 13 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। इससे पहले बुधवार की सुबह भी घने कोहरे के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ निचले वायुमंडल का कोहरा थोड़ा छंट गया।

कुछ दिनों तक ऐसे ही सताएगी ठंड

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे का कहना है कि भले ही न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो जाए लेकिन, आने वाले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड बरकरार रहेगी। अधिकतम तापमान 16 तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

22 और 23 जनवरी को बूंदाबांदी की संभावना

कैलाश पांडे ने बताया कि जम्मू कश्मीर के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इसके 22- 23 जनवरी तक गोरखपुर पहुंचने की संभावना है। इसके चलते जिले में बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान भी दिन का तापमान 16 से 19 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें