फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ऑल इंडिया टेनिस में गोरखपुर की शगुन कुमारी ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 19 Dec 2022 05:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

अंडर-16 वर्ग में देश की नंबर चार खिलाड़ी आकृति नारायण और नंबर पांच खिलाड़ी शगुन कुमारी की ऑल इंडिया सीरीज के डबल्स में यह लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले इन दोनों की जोड़ी ने कोलकाता में अंडर-16 और अंडर-18 वर्ग का डबल्स खिताब जीता था।
विज्ञापन
शगुन कुमारी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया रैंकिंग टेनिस नेशनल सीरीज (अंडर 16) में गोरखपुर की शगुन कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डबल्स में स्वर्ण पदक जीता है। जालंधर में आयोजित फाइनल मैच में शगुन और महाराष्ट्र की आकृति नारायण सोनकुसरे की जोड़ी ने दिल्ली की रिया सचदेवा और याशिका की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से पराजित किया।

विज्ञापन


अंडर-16 वर्ग में देश की नंबर चार खिलाड़ी आकृति नारायण और नंबर पांच खिलाड़ी शगुन कुमारी की ऑल इंडिया सीरीज के डबल्स में यह लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले इन दोनों की जोड़ी ने कोलकाता में अंडर-16 और अंडर-18 वर्ग का डबल्स खिताब जीता था।

जालंधर में शगुन व आकृति की जोड़ी को टॉप सीड मिला था। इसलिए उन्हें प्री क्वार्टर फाइनल में बाई मिल गया। क्वार्टर फाइनल में हरियाणा की स्वाति सिंह और पंजाब की तमन्ना वालिया को तीन सेटों तक चले रोमांचक मैच में 4-6, 7-5 10-8 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन


सेमीफाइनल में दिल्ली की कुमकुम और चंडीगढ़ की अहाना कौर की जोड़ी को 6-0, 6-7, 12-10 से पराजित किया। इस प्रतियोगिता के सिंगल्स में शगुन कुमारी क्वार्टर फाइनल तक पहुंचीं।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें