फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद रवि किशन के प्रस्ताव को केंद्र ने दी स्वीकृति, गोरखपुर को मिली 36 करोड़ की नौ सड़कों की सौगात

Tue, 19 Jan 2021 10:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सांसद रवि किशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर सांसद रवि किशन के प्रयासों से गोरखपुर के लोगों को 36 करोड़ की लागत वाली नौ सड़कों की सौगात मिली है। इन सड़कों के निर्माण से जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज होगी। इन सड़कों के निर्माण को लेकर सांसद की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। सभी सड़कों का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत होगा।

विज्ञापन


सांसद रवि किशन ने जिले में कई स्थानों पर सड़क निर्माण को लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गोरखपुर के तेजी से हो रहे विकास में इन सड़कों का महत्वपूर्ण योगदान है। गोरखपुर व आस-पास के क्षेत्रों का विकास और तीव्र गति से हो सके, इसलिए सड़कों का निर्माण जरूरी है।

उन्होंने कहा कि किसी भी देश के विकास की स्थिति वहां की सड़कों से जानी जा सकती है। सांसद ने कहा कि सड़क परिवहन छोटी एवं मध्यम दूरी तय करने का एक महत्वपूर्ण साधन है। यह गांवों को बाजारों, कस्बों, प्रशासनिक व सांस्कृतिक केन्द्रों से जोड़ता है और इस प्रकार उन्हें देश की मुख्य धारा में शामिल करता है।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

इन सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी

विकास खंड-       मार्ग का नाम  लंबाई
सहजनवां- एनएच 28 से फरसाडांड़ -05 किमी
पिपरौली- कलाबाग से चेरिया मार्ग - 05 किमी
पिपरौली - भरवडीया कुआं से सेंवई बाजार मार्ग- 06 किमी
पिपराइच- रमपुरवा से विकास भारती चौक -6.32 किमी
पिपराइच-  रमपुरवा से रजही वाया चौरी मार्ग- 0.6 किमी
भटहट- टी1 से करतहीया मार्ग- 5.4 किमी
पिपरौली- बरडांड चौराहा से ढढौना मार्ग- 0.6 किमी
खजनी -कटवर दीगहि से कुरिया टोला वाया शाहिदाबाद कुईकोल मार्ग-5.05 किमी
चरगांवा - जंगल धूसड़ से टीडीएस मार्ग- 6.9 किमी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें