- अभ्यर्थियों को केंद्र पर परीक्षा से दो घंटे पहले रिपोर्ट करना है
- परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा
- ओएमआर उत्तरपत्रक में व्हाइटनर का उपयोग, ओवर राइटिंग और कटिंग मना है
- मास्क लगाना जरूरी है और सैनिटाइजर और पानी की पारदर्शी बोतल ही ले जा सकेंगे
सीबीएसई को-आर्डिनेटर अजीत दीक्षित ने कहा कि परीक्षा के लिए गोरखपुर के प्रस्तावित केंद्रों की सूची बोर्ड ने जारी कर दी है। 108 केंद्रों पर 50 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। अभ्यर्थी को केंद्र में दाखिल होने से पहले बुखार और सर्दी, खांसी से ग्रसित न होने का शपथ पत्र देना होगा।