फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर : हाटा के बाघनाथ चौराहे पर दो कार सवारों में फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 15 Nov 2020 09:43 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
मौके से कारतूस का खोखा बरामद करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुशीनगर के हाटा में बाघनाथ चौराहे पर दो कार सवारों के बीच फायरिंग हुई। घटना के समय हाटा कस्बा चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ थोड़ी दूरी पर ही मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक वहां से कुछ ही देर में एडीजी का काफिला निकलने वाला था

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कुछ बाइक सवार कसया की तरफ से आ रही स्कार्पियो गाड़ी का पीछा कर रहे थे। हाटा में बाइक सवार और ब्रेजा कार सवारों ने ओवरटेक करके स्कार्पियो को रोका। स्कार्पियो को रोकने के बाद गाड़ी का अगला पिछला शीशा तोड़ा। स्कार्पियो सवार जब भागने लगा तो ब्रेजा सवार ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। कस्बा चौकी प्रभारी ने गोली का खोखा मौके से बरामद किया है। इस संबंध में कोतवाल जय प्रकाश पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में है। गोली चलाने वाले कि पहचान कर ली गई है। नामजद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें