फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन: देवेंद्र प्रताप समेत पांच दावेदारों ने दाखिल किया पर्चा

Tue, 10 Jan 2023 01:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद आरओ/ कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने सभी उम्मीदवारों को नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान एआरओ/ अपर आयुक्त अजय कांत सैनी, जगनारायण मौर्य आदि मौजूद रहे। उधर, सोमवार को दो और दावेदार नामांकन पत्र ले गए। इस तरह अब तक कुल 31 दावेदार नामांकन पत्र ले जा चुके हैं और नामांकन सिर्फ पांच हुए है।
विज्ञापन
वर्तमान एमएलसी देवेंद्र ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर भरा पर्चा - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्तमान एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह समेत पांच दावेदारों ने सोमवार को गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन किया। देवेंद्र प्रताप की तरफ से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर दो सेट में पर्चा दाखिल किया गया।  

विज्ञापन


बाकी चार प्रत्याशियों ने निर्दल के तौर पर नामांकन पत्र भरा। इनमें डॉ. विपिन विहारी शुक्ला ने दो सेट और अविनाश प्रताप, सरजू प्रसाद धर दूबे व अखंड प्रताप सिंह ने एक-एक सेट में पर्चा भरा।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद आरओ/ कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने सभी उम्मीदवारों को नामांकन पत्र जमा किया। इस दौरान एआरओ/ अपर आयुक्त अजय कांत सैनी, जगनारायण मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, सोमवार को दो और दावेदार नामांकन पत्र ले गए। इस तरह अब तक कुल 31 दावेदार नामांकन पत्र ले जा चुके हैं और नामांकन सिर्फ पांच हुए है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार करूणाकांत मौर्य समेत कुछ अन्य दावेदारों के भी नामांकन करने की सूचना है।

 

विज्ञापन

उधर, सोमवार को नामांकन करने के पूर्व वर्तमान एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित सभा को संबोधित किया। सभा को माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के अध्यक्ष जगदीश पांडेय ठकुराई,  विधायक मोहन वर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय सचिव संजय मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष भक्तराज राम त्रिपाठी, शिक्षक नेता रमेंद्र प्रताप चंद ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता बलवंत शाही ने तथा संचालन डॉ. विनय सिंह ने किया।

12 तक कर सकेंगे नामांकन
पांच जनवरी से चल रहे नामांकन कार्य की 12 जनवरी को आखिरी तिथि है। 13 को नामांकन पत्रों की जांच, 16 को नाम वापसी और 30 जनवरी को मतदान होगा। दो फरवरी को मतगणना होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें