फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रोमांचक मुकाबले में गोरखपुर बना विजेता

Sun, 25 Oct 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के मैदान पर शनिवार को 70वीं माध्यमिक विद्यालयी मंडल स्तरीय अंडर-17 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में गोरखपुर की टीम ने देवरिया को तीन रन से हराकर खिताब जीत लिया।
विज्ञापन

गोरखपुर के रुद्र ओझा ने 50 रन की पारी खेली। फाइनल में देवरिया के कप्तान सौरभ राय ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गोरखपुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 122 रन बनाए। रुद्र ओझा ने 50 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवरिया की टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन गोरखपुर के गेंदबाज मोहम्मद सैफ ने चौथे ओवर में लगातार दो विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया। देवरिया की पूरी टीम 119 रन पर आउट हो गई। इस तरह गोरखपुर ने तीन रन से जीत दर्ज की। पहले सेमीफाइनल में देवरिया ने महाराजगंज को 105 रन से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में गोरखपुर ने कुशीनगर को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश टीम के पूर्व रणजी खिलाड़ी एखलाक अहमद ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन में रहने, गुरु का सम्मान करने और उनके निर्देशों का पालन करने को कहा।
इस दौरान डॉ. अरुणेंद्र राय, सुशील त्रिपाठी, विवेकानंद मिश्र, प्रवीण सिंह, प्रभात रंजन त्रिपाठी, सत्य प्रकाश मिश्रा और नसीम अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अंपायरिंग सूर्यांशु शुक्ला और विराट राय कौशिक ने की। आदित्य और राज राय ने स्कोरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें