फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहूलियत: अब घर बैठे बढ़वाएं बिजली कनेक्शन का लोड, जानिए कैसे ले सकते हैं इस सेवा का लाभ

Thu, 27 May 2021 02:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पावर कॉरपोरेशन की वेबसाइट व सुविधा एप के जरिये विभाग ने दी सहूलियत। प्रीपेड के कॉमर्शियल कनेक्शन में कटवानी होगी मीटर कास्ट।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहरी क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता अब घर बैठे खुद अपने घरेलू कनेक्शन का लोड बढ़ा सकेंगे। पावर कॉरपोरेशन की वेबसाइट के अलावा मोबाइल में सुविधा एप के माध्यम से यह संभव होगा। इसके साथ ही वेबसाइट के माध्यम से कनेक्शन धारकों को नाम व पता आदि संशोधित करने की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


कोरोना संकट के बीच उपभोक्ताओं को घरों से बाहर निकल बिजली दफ्तर आने की जरूरत न पड़े, इसके लिए निगम ने एक बार फिर से इस सेवा को प्रभावी किया है। अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि उपभोक्ता पावर कॉरपोरेशन की वेबसाइट www.uppcl.online.com पर पंजीकरण कराकर इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। 

उन्हें वेबसाइट पर ही एकाउंट आईडी और मोबाइल नंबर के साथ अपनी आधिकारिक ईमेल आईडी देनी पड़ेगी। इन सूचनाओं को भरने के बाद उपभोक्ताओं को अपना एक पासवर्ड बनाना होगा। पासवर्ड और एकाउंट आईडी के जरिए उपभोक्ता सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन


पंजीकरण के बाद उपभोक्ता को लोड बढ़ाने के लिए कनेक्शन लोड वाले आप्शन में जाकर एकाउंट आईडी, बिल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। इतनी सूचनाएं दर्ज होते ही कनेक्शन का ब्यौरा सामने होगा। उपभोक्ता का वर्तमान लोड भी स्क्रीन पर दिखेगा।

इसके बाद चेंज वाले विकल्प में जाकर उपभोक्ताओं को विवरण दर्ज कर उसे सब्मिट करना पड़ेगा। लोड बढ़ाने का चार्ज भी उपभोक्ता क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से पेमेंट कर सकते हैं। अन्यथा की स्थिति में अगले बिजली बिल में लोड का चार्ज जुड़कर आएगा।
विज्ञापन

प्रीपेड के कॉमर्शियल कनेक्शन में कटवानी होगी मीटर कास्ट

अगर उपभोक्ता के घर पर प्रीपेड मीटर लगा है तो उसे सबसे पहले अपने खंड कार्यालय पर जाकर मीटर के मूल्य की पर्ची कटवानी पडे़गी।उन्हें अपने घरेलू कनेक्शन को पांच किलोवाट या उससे अधिक करवाना हुआ तो उनके लिए यह जरूरी होगा। इसके बाद निगम की तरफ से दिए गए फार्म को भरकर अधिशासी अभियंता या उपखंड अधिकारी से लोड बढ़वाने की स्वीकृति लेनी होगी। आवेदन को ऑनलाइन उपभोक्ता के नाम से उसकी आईडी पर स्वीकृत होने के बाद सीधे मीटर खंड में उसका रिकार्ड पहुंच जाएगा। इसके बाद टीम आकर पुराना मीटर बदलकर नया मीटर लगा देगी। विभाग के सुविधा एप पर भी लोड बढ़ाने के साथ नए कनेक्शन के लिए आवेदन करने का विकल्प मौजूद है। इसके लिए उपभोक्ता को मोबाइल में सुविधा एप इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद निर्देशों का पालन कर नया कनेक्शन या फिर लोड बढ़ाने का आवेदन किया जा सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें