बताया जा रहा है कि घटना के बाद बराती जान बचाकर भाग निकले । मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे को बैठाकर शादी कराकर दुल्हन का विदाई करा दी है । इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार बाजपेई ने बताया कि दूल्हे के भाई संतोष कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
गोरखपुर के गुलरिहां थाना क्षेत्र के इस्लामपुर में जयमाल के दौरान दूल्हे पक्ष के एक युवक का मजाक विवाद का कारण बन गया। इसके बाद हुई मारपीट में दूल्हे के भाइयों समेत पांच का सिर फट गया । वहीं एक युवक के सिर में गंभीर चोट के साथ जबड़ा टूटने से हालत गंभीर देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज से चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार दूल्हे को बैठाकर शादी संपन्न कराते हुए विदाई करा दी।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार अशरफपुर निवासी प्रकाश के पुत्र अशोक कुमार की शादी इस्लामपुर के साजन की बहन नेहा से तय हुआ था। सोमवार की रात्रि में अशोक की बरात अशरफपुर से इस्लामपुर पहुंची जयमाल कार्यक्रम के दौरान ही बराती पक्ष के एक युवक ने किसी महिला के साथ मजाक कर दिया।
उसी बात को लेकर नाराज लड़की पक्ष वालों ने युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। उसे बचाने के लिए आगे आए बरातियों पर भी लड़की पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया । जिसमें दूल्हे के भाई संतोष कुमार (32 ) का सर व दूल्हे के दोस्त विकास भारती (23 ) का सर फटने के साथ ही जबड़ा टूट गया है , जिसे मेडिकल कॉलेज से पीजीआई रेफर किया जा चुका है।
विज्ञापन
वहीं दूल्हे के सबसे छोटे भाई राम रक्षा (23) के गले पर धारदार हथियार से चोट लगी है । दूल्हे के मौसेरे भाई संदीप (28 ) का भी सिर फट गया है। साथ ही दूल्हे के दोस्त समीर (18) के सीने में गंभीर चोटें आई हैं ।
एक दर्जन बराती भी मारपीट में घायल हुए हैं । बताया जा रहा है कि घटना के बाद बराती जान बचाकर भाग निकले । मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे को बैठाकर शादी कराकर दुल्हन का विदाई करा दी है । इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार बाजपेई ने बताया कि दूल्हे के भाई संतोष कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।