फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रदेशीय टेबल टेनिस में गोरखपुर मंडल ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उप्र खेल निदेशालय की ओर से अयोध्या में 25 से 27 नवंबर तक प्रदेश स्तरीय सीनियर (पुरुष) टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गोरखपुर मंडल की टीम ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में गोरखपुर मंडल ने कानपुर मंडल को 3-2 से पराजित किया। गोरखपुर की ओर से आशीष कुमार जायसवाल, अखिल कुमार, अंकित कुमार ने टीम वर्ग में हिस्सा लिया। इसी प्रकार सीनियर एकल में गोरखपुर मंडल के आशीष कुमार जायसवाल ने आगरा हॉस्टल के ऋषभ कुमार को 3-0 से हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोरखपुर मंडल की जीत पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, विनोद पांडेय, संजीव सिंह, बीएन मिश्र व सुरेंद्र आदि ने खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को बधाई दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें