फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अपने छात्रो की शिक्षणेत्तर यात्राओं का खर्च उठाएगा एमएमएमयूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
- ट्रेन से लेकर हवाई यात्रा, भोजन और ठहरने का भी खर्च भी होगा शामिल
विज्ञापन

- विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयार की नियमावली, प्रबंध बोर्ड ने लगाई मुहर
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अब शैक्षिक एवं शिक्षणेत्तर गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश जाने, रहने व भोजन का खर्च विश्वविद्यालय प्रशासन उठाएगा। इसे प्रबंध बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। मंजूरी के बाद इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

एमएमएमयूटी प्रशासन ने इसे लेकर नई नियमावली बनाई है। इसके अनुसार, 1200 किलोमीटर तक की ट्रेन यात्रा के लिए एसी थ्री टियर का किराया दिया जाएगा। इससे अधिक दूरी होने पर छात्रों के लिए हवाई यात्रा सुनिश्चित की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को दूसरे शहरों और विदेशों में आयोजित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए सोचना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा भोजन के लिए प्रतिदिन कुल 400 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसमें 300 रुपये भोजन और 100 रुपये नाश्ते के लिए होंगे।
विज्ञापन


अब तक कोई नियमावली नहीं होने से छात्रों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार तो विद्यार्थी चाहकर भी पैसे के अभाव में दूरवर्ती शहरों में आयोजित शैक्षिक एवं शिक्षणेत्तर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग नहीं कर पाते थे। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि नियमावली बन जाने से छात्र अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


-
कोट

विश्वविद्यालय के छात्र मेधावी हैं। मेधा की राह में आर्थिक कारण रोड़ा न बने, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है। इस फैसले से विद्यार्थी उत्साहित हैं। इसके सकारात्मक परिणाम दिखेंगे। प्रबंध बोर्ड से मंजूरी के बाद इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
प्रो. जेपी सैनी, कुलपति, एमएमयूटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें