फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी कर बच नहीं सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अब सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी कर बच नहीं सकेंगे
विज्ञापन

गोरखपुर। सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी कर अब कोई बच नहीं सकेगा। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने सभी एसडीएम और तहसीलदार को दवा मार्केट भालोटिया, साहबगंज, महेवा मंडी समेत सभी जिले के दैनिक और साप्ताहिक बाजारों, बैंकों, होटलों और विवाह घरों में होने वाले कार्यक्रमों, प्राइवेट अस्पतालों और डॉक्टरों के ओपीडी पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम का कहना है कि ऐसी जगहों पर नियम-कानून की अनदेखी कर लगातार भीड़ जुटने की सूचना मिल रही है। वह खुद भी जब निरीक्षण पर निकलते हैं तो तमाम जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी साफ दिखती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से संक्रमण बढ़ रहा है ऐसे में अब सख्ती ही एकमात्र विकल्प बच गया है। उन्होंने सभी एसडीएम-तहसीलदार और पुलिस से सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी या मास्क नहीं लगाने वालों और रोस्टर की अनदेखी कर दुकान खोलने वालों पर एफआईआर भी दर्ज कराने का निर्देश दिया। साथ ही अब बिना मास्क घूम रहे लोगों केे 100 रुपये की बजाए 500 रुपये का जुर्माना लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें