फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: आने वाले 30 वर्षों के लिए तैयार होगा शहर के विकास का खाका, जीडीए ने फर्म के चयन के लिए जारी किया आरएफपी

Thu, 17 Jun 2021 02:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

जीडीए ने फर्म के चयन के लिए रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (आरएफपी) जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) आने वाले 30 वर्षों को ध्यान में रखते हुए शहर के विकास का खाका तैयार कर रहा है। इसमें किसी प्रतिष्ठित फर्म की मदद ली जाएगी। जीडीए ने फर्म के चयन के लिए रिक्वेस्ट फार प्रपोजल (आरएफपी) जारी कर दिया है। एक महीने के भीतर इच्छुक फर्में आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन


शहर का विस्तार तेजी से हो रहा है। ऐसे में नियोजित विकास की आवश्यकता है। इसके लिए फर्म विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेंगी। प्रस्तावों के आधार पर किसी एक फर्म का चयन किया जाएगा। कंसलटेंट के रूप में चयनित फर्म अध्ययन एवं विभिन्न विभागों के साथ संवाद के आधार पर कार्ययोजना तैयार करेगी। शहर के विकास के लिए अब तक क्या काम हो चुके हैं। 

विभिन्न विभागों की ऐसी कौन सी विकास योजनाएं हैं, जो पाइप लाइन में हैं, इसका विवरण जुटाया जाएगा। अगले 30 सालों को ध्यान में रखते हुए और क्या काम कराए जा सकते हैं, इसे भी कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा। शहर में यातायात, पर्यटन, साफ-सफाई, ड्रेनेज, होटल, माल, सुंदर प्रवेश द्वार आदि बिंदुओं को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

 
जीडीए के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि आने वाले 25 से 30 सालों की जरूरतों के अनुसार विकास की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसमें कई क्षेत्रों को शामिल किया जाएगा। कंसलटेंट फर्म के चयन के लिए आरएफपी जारी की गई है। जुलाई मध्य तक फर्म का चयन कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें