फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जीडीए ने हटवाया अतिक्रमण, जेसीबी चलाकर तोड़ा अवैध निर्माण

Tue, 27 Jun 2023 11:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

जीडीए ने चार जोन में खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना शुरू की है। जोन चार में जीडीए के अभियंताओं ने अतिक्रमण की रिपोर्ट तैयार करके अधिकारियों को सौंपी है। इसमें कुल 16 अवैध निर्माण की निशानदेही रविवार को हुई थी।
विज्ञापन
खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के अंतर्गत चिह्नित अतिक्रमण पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के अंतर्गत चिह्नित अतिक्रमण पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) का बुलडोजर चलना शुरू हो चुका है। सोमवार को खोराबार योजना क्षेत्र में हुए अतिक्रमण को हटवाया गया। इनमें एक कमरे के मकान और चाहरदीवारी पर कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन


कुछ अन्य लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटाने की मोहलत जीडीए टीम से मांगी। उधर, खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना में बुकिंग के लिए आवेदन की तिथि पूरी हो चुकी है। अब आवंटन के लिए लाटरी की तैयारी चल रही है।

जीडीए ने चार जोन में खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना शुरू की है। जोन चार में जीडीए के अभियंताओं ने अतिक्रमण की रिपोर्ट तैयार करके अधिकारियों को सौंपी है। इसमें कुल 16 अवैध निर्माण की निशानदेही रविवार को हुई थी। सोमवार को जीडीए की टीम के विशेष कार्याधिकारी पीके सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: 37 मिनट तक रुकी रही सुपर फास्ट एक्सप्रेस: चुरेब-मुंडेरवा के बीच रेल पटरी चटकी, गुजरती वैशाली तो जातीं जानें

विज्ञापन

इस दौरान टीम ने खोराबार निवासी रामदौड़, भगवानदास, सत्या निषाद और सरस्वती के टीन शेड तथा शौचालय गिरा दिए। उनके अगल बगल के लोगों को चेतावनी दी। अधिकारियों के मुताबिक एक अतिक्रमण पर कोर्ट का स्टे हैं, जबकि अन्य में किसी कमरे में पशु बंधे हुए तो किसी में भूसा रखा हुआ था। लोगों ने पशुओं और भूसा हटाने के लिए समय मांगा है। टीम में शामिल सहायक अभियंता राजबहादुर सिंह, कुंज बिहारी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

जीडीए सचिव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि योजना के निर्माण में किसी तरह की बाधा न आए। इसको देखते हुए कार्रवाई की जा रही है। जिन निर्माणों में कोई नहीं रह रहा था। उनको ही तोड़ा गया है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें