फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 21 नवंबर को निरस्त रहेगी गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल, जानिए क्या है वजह

Wed, 10 Nov 2021 11:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोमतीनगर तक ही संचालित होगी गोरखपुर-मैनाली स्पेशल, लखनऊ मंडल में ट्रैक दोहरीकरण कार्य के चलते 16 से 24 तक लिया गया ब्लॉक।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ मंडल के सीतापुर-तप्पा खजूरिया-परसेंडी स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए 16 से 24 नवंबर तक इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण कई ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा। इसी क्रम में गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन 21 नवंबर को निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन


निरस्तीकरण
  • गोरखपुर से 21 नवंबर को चलने वाली 05195 गोरखपुर-दिल्ली स्पेशल निरस्त रहेगी।
  • दिल्ली से 22 नवंबर को चलने वाली 05196 दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन
  • कामाख्या से 18 नवंबर को चलने वाली 05621 कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल अपने निर्धारित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-रोजा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-रोजा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • अमृतसर से 19 नवंबर को चलने वाली 02408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल अपने निर्धारित मार्ग रोजा-सीतापुर-बुढ़वल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-बुढ़वल के रास्ते चलाई जाएगी।
  • दरभंगा से 20 नवंबर को चलने वाली 05251 दरभंगा- जालंधर सिटी स्पेशल अपने निर्धारित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-रोजा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-लखनऊ(उत्तर रेलवे)-रोजा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • न्यू जलपाईगुड़ी से 19 नवंबर को चलने वाली 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल अपने निर्धारित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-रोजा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-रोजा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • जम्मूतवी से 19 नवंबर को चलने वाली 04698 जम्मूतवी-बरौनी स्पेशल अपने निर्धारित मार्ग रोजा-सीतापुर-बुढ़वल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-बुढ़वल के रास्ते चलाई जाएगी।  
  • जालंधर सिटी से 21 नवंबर को चलने वाली 05252 जालंधर सिटी-दरभंगा स्पेशल अपने निर्धारित मार्ग रोजा-सीतापुर-बुढ़वल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-बुढ़वल के रास्ते चलाई जाएगी।
  • दरभंगा से 18, 20 एवं 22 नवंबर को चलने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल अपने निर्धारित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-रोजा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-लखनऊ (उत्तर रेलवे) रोजा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • बरौनी से 21 नवंबर को चलने वाली 04697 बरौनी-जम्मूतवी स्पेशल अपने निर्धारित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-रोजा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-लखनऊ(उत्तर रेलवे)-रोजा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • कामाख्या से 21 नवंबर को चलने वाली 05655 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल अपने निर्धारित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-रोजा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-लखनऊ(उत्तर रेलवे)-रोजा के रास्ते चलाई जाएगी ।
  • बापूधाम मोतिहारी से 21 एवं 23 नवंबर को चलने वाली 04009 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनस अपने निर्धारित मार्ग बुढ़वल-सीतापुर-रोजा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बुढ़वल-लखनऊ(उत्तर रेलवे)-रोजा के रास्ते चलाई जाएगी।
  • अमृतसर से 20 एवं 22 नवंबर को चलने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा अपने निर्धारित मार्ग रोजा-सीतापुर-बुढ़वल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रोजा-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-बुढ़वल के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

शार्ट टर्मिनेशन
  • गोरखपुर जंक्शन से 20 से 24 नवंबर तक चलने वाली 05009 गोरखपुर जंक्शन-मैलानी स्पेशल गोमतीनगर में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह ट्रेन गोमतीनगर-मैलानी के बीच निरस्त रहेगी।

शार्ट ओरिजिनेशन
  • मैलानी से 21 से 25 नवंबर तक चलने वाली 05010 मैलानी-गोरखपुर स्पेशल गोमतीनगर से चलाई जाएगी। यह ट्रेन मैलानी से गोमतीनगर के बीच निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें