रोडवेज की जनरथ बस से गोरखपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब 131 रुपये अधिक खर्च करने पड़ेंगे। पहले जनरथ बस से दिल्ली का किराया 1427 रुपये था जो अब 1558 रुपये हो गया है।
आरएम डीवी सिंह ने बताया कि जनरथ से लखनऊ का किराया पहले 513 रुपये था जो अब बढ़कर 563 रुपये हो गया है। इसी तरह वाराणसी का किराया 339 से बढ़कर 373 रुपये एवं प्रयागराज का किराया 452 रुपये से बढ़कर 513 रुपये हो गए हैं।
आरएम ने बताया कि साधारण बस से दिल्ली का किराया जहां पहले 956 रुपये था जो अब 1040 रुपये हो गया है। इसी तरह लखनऊ का किराया 345 से बढ़कर 374, वाराणसी का किराया 230 से बढ़कर 253 एवं प्रयागराज का किराया 294 से बढ़कर 322 रुपये हो गया है।