फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर : जंगल धूसड़ में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका

Fri, 09 Dec 2022 11:35 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
विज्ञापन
घटनास्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल धूसड़ में बृहस्पतिवार रात महराजगंज के विवेकानंद दुबे (32) ने पत्नी माधुरी (26) के साथ जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है। दोनों के शव अर्द्धनग्न हाल में पड़े मिले। पुलिस ने मौके से खुदकुशी के लिए इस्तेमाल किए गए जहरीले पदार्थ का रैपर और सुसाइड नोट बरामद किया है। पोस्टमार्टम में जहर से मौत की पुष्टि हुई है। बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है।

विज्ञापन


विवेकानंद दुबे महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के चिउटहां के मूल निवासी थे। पंडिताई करने के साथ ही उन्होंने लोन पर एक ऑटो भी लिया था। पता चला है कि वह ऑटो की किस्त नहीं भर पा रहे थे। मकान मालिक संजय निषाद के मुताबिक, 25 नवंबर 2022 को विवेकानंद ने 1500 रुपये महीने पर किराये पर कमरा लिया था।

शुक्रवार की सुबह ऑटो बुक करने के लिए एक व्यक्ति विवेकानंद के कमरे के पास जाकर आवाज लगाने लगा। जवाब न मिलने पर उसने पड़ोसी महिला को बुलाने के लिए कहा। महिला ने कमरे में जाकर देखा तो माधुरी मृत पड़ी थी। वह शोर मचाते हुए बाहर आई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


घर से बाहर कुछ दूरी पर विवेकानंद का शव पड़ा था। पुलिस को श्रम कार्ड व आधार कार्ड से दोनों की पहचान हुई। कमरे से दो मोबाइल फोन, जहर का रैपर व एक डायरी मिली। डायरी में पारिवारिक विवाद की बात लिखी है।

दोनों के हाथ पर गोदना से आनंद व माधुरी लिखा हुआ था। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि मामला पारिवारिक कलह में खुदकुशी का है। मौके से एक सुसाइड नोट व जहर का रैपर मिला है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें