फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: दो दिन पूर्व गायब बालक का गेंहू के खेत मे मिला शव, हत्या की आशंका

Sun, 06 Mar 2022 04:39 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

मृतक की मां ने बताया कि उनका बेटा दो दिन पहले लापता हो गया था। वहीं मृतक की मौसी ने गांव के ही एक दबंग पर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नाम उजागर करने पर दबंग उन्हें भी मार सकता है।
विज्ञापन
शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली खलीलाबाद के विधियानी मटिहना से दो दिन पूर्व गायब सात वर्षीय बालक का शव रविवार को महुली थाना क्षेत्र के कठिनईया नदी के टिकुईकोल चौबे गांव सीवान में गेहूं के खेत मिला है। शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। गला को धोती से जकडा गया था तथा दोनों हाथ बंधे थे। सूचना पर पहुंचकर मृतक की मां प्रमिला देवी ने उसकी शिनाख्त की। मौके पर एसपी डॉ. कौस्तुभ, सीओ रामप्रकाश, कोतवाल वृज नारायण व थानाध्यक्ष केडी सिंह मय फोर्स पहुंच गए। घटना स्थल के पास से पुलिस ने टूटी चूड़ियां व माथे की बिंदु बरामद किया है।

विज्ञापन


रविवार की सुबह महुली -हरिहरपुर मार्ग पर कठिनईया नदी के निकट सड़क के पूरब तरफ खेत मे एक सात वर्षीय बालक का शव देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया। भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। शव का गला धोती के किनारे से बंधा था तथा हाथ भी कसकर बांधे हुए थे। मौके पर नई चूड़ियां के टुकड़े के अलावा बिंदी पड़ी हुई थी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक केडी सिंह, चौकी प्रभारी मनोज कुमार पटेल, एसएसआई प्रमोद कुमार यादव मय फोर्स पहुंच गए। पीआरवी टीम के चालक वकील पांडेय की जानकारी से सोशल मीडिया पर अव्यवस्क बालक की वायरल फोटो के आधार पर कोतवाली पुलिस से सम्पर्क किया। पुलिस ने शव को थाने भेजवाया। एसपी डॉ0 कौस्तुभ सीओ रामप्रकाश ने भी घटनास्थल पर जाकर जांच की।

गांव के दबंग पर हत्या का आरोप

कोतवाली पुलिस की सूचना पर विधियानी मटियना निवासी प्रमिला देवी महुली थाने पहुंची। उन्होंने मृतक की पहचान अपने बेटे अरुण उर्फ डब्बू के रूप में कीय। इस दौरान मृतक की मौसी ने कहा कि उसके भांजे की हत्या गांव के एक दबंग ने की है। नाम उजागर करने पर वह पुरे परिवार को मार डालेगा। मृतक की मां ने बताया कि उनका बेटा दो दिन पहले लापता हो गया था। इसके बाद उसकी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें