फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री कृपया ध्यान दें: गोरखपुर-सीएसएमटी साप्ताहिक एक्सप्रेस निरस्त, बदले मार्ग से चलेंगी दस ट्रेनें

Mon, 13 Dec 2021 12:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

झांसी-कानपुर सेंट्रल खंड पर दोहरीकरण कार्य के चलते एक सप्ताह परिवर्तन रहेगा। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसपंर्क अधिकारी ने दी है।

 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी-कानपुर सेंट्रल खंड पर ननखास-मोठ-एरिच रोड-परौना स्टेशेनों के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते ट्रेनों का संचलन विभिन्न तिथियों में प्रभावित रहेगा। इसी क्रम में गोरखपुर-सीएसएमटी साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचलन निरस्त कर दिया गया है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसपंर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
विज्ञापन

 

निरस्तीकरण

  • गोरखपुर से 14 एवं 21 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  • छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 15 एवं 22 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन

  • ग्वालियर से 12, 14, 15, 17, 18, 19, 21 एवं 22 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झांसी-ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
  • बरौनी से 11, 12, 13, 15, 16, 18, 19 एवं 20 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-इटावा-भिंड-ग्वालियर-झांसी के रास्ते चलाई जाएगी।
  • पनवेल से 11, 13, 14, 15, 17, 18, 20 एवं 21 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झांसी-ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
  • गोरखपुर से 22 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-इटावा-भिंड-ग्वालियर-झांसी के रास्ते चलाई जाएगी।
  • गोरखपुर से 21 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कानपुर सेंट्रल-इटावा-भिंड-ग्वालियर-झांसी के रास्ते चलाई जाएगी।
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 16 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झांसी-आगरा कैंट-टुंडला-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
  • यशवंतपुर से 15 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झांसी-आगरा कैंट-टुंडला-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
  • यशवंतपुर से 16 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झांसी-आगरा कैंट-टुंडला-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी।
  • छपरा से 14 एवं 21 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 15101 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-मानिकपुर-खजुराहो-ललितपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 16 दिसंबर को प्रस्थान करने वाली 15102 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ललितपुर-खजुराहो-मानिकपुर-प्रयागराज जं. के रास्ते चलाई जाएगी।

तीन दिन निरस्त रहेगी हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल

अपरिहार्य कारणों से रेलवे प्रशासन ने 02575/02576 हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल का संचलन निरस्त करने का निर्णय लिया है। इसके चलते 02575 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 17, 24 एवं 31 दिसंबर, को तथा 02576 गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल 19 एवं 26 दिसंबर को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें