कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते केस के बीच कुछ हद तक राहत भरी खबर है। सितंबर माह में दूसरी बार 200 से कम मरीज मिले हैं। शुक्रवार को केवल 179 नए मरीज मिले हैं। साथ ही तीन संक्रमितों की मौत भी हुई है। इससे पूर्व छह सिंतबर को 193 मरीज मिले थे। जबकि इसी माह नौ सिंतबर को 420 मरीजों के मिलने का रिकॉर्ड भी कायम हुआ था।
विज्ञापन
संक्रमितों में फर्टीलाइजर, एम्स, जिला अस्पताल के कर्मी शामिल हैं। इसके बाद से जिले में संक्रमितों का आकड़ा 12395 पहुंच गया है। इनमें 9199 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि मौत का आकड़ा 156 पहुंच गया है। एक्टिव केस 3106 हैं।
जानकारी के मुताबिक बीआरडी मेडिकल कॉलेज में काफी दिनों बाद कोई कर्मी और डॉक्टर संक्रमित नहीं मिला है। लेकिन इस बीच लगातार एम्स में मरीज मिल रहे हैं। पिछले चार दिनों के अंदर लगातार एम्स में मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। एम्स के डॉक्टर और उनकी पत्नी समेत कई कर्मी पॉजिटिव मिल चुके हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को एम्स के दोऔर कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल, सीएचसी और फर्टीलाइजर के छह कर्मी संक्रमित मिले हैं। सिविल कोर्ट में भी तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं।
वही, बिछिया के डेयरी कॉलोनी के एक ही परिवार के चार लोग, मोहद्दीपुर में एक ही परिवार के तीन लोग, मियां बाजार में एक ही परिवार के चार लोग, टिकरिया कॉलोनी में एक ही परिवार के दो लोग, पादरी बाजार में एक ही परिवार के दो लोग, रुस्तमपुर में एक ही परिवार के दो लोग, दाउदपुर में एक ही परिवार के दो लोग, रानीपुर में एक ही परिवार के तीन लोग, समदर बुजुर्ग में एक ही परिवार के दो लोग, खैरेला में एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जाएगी।
कैंट थाना क्षेत्र में मिले सर्वाधिक 26 मरीज
शहर की बात करें तो 85 नए मरीज मिले हैं। इनमें सर्वाधिक मरीज कैंट थाना क्षेत्र के 26 शामिल हैं। इनके अलावा शाहपुर 22, गोरखनाथ 13, कोतवाली 10, रामगढ़ताल छह, गुलहरिया, राजघाट में दो-दो और चिलुआताल में चार मरीज मिले हैं। वही, ग्रामीण क्षेत्र की बात करें 81 नए मरीज मिले हैं।
इनमें भटहट पांच, ब्रह्मपुर, कैंपियरगंज, उरुवा, पाली में एक-एक, चरगांवा 13, जंगल कौड़िया 10, कौड़ीराम सात, खजनी 11, खोराबार 24, पिपरौली तीन, सहजनवां और गोला में दो-दो मरीज मिले हैं। इनके अलावा 13 ऐसे मरीज हैं, जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।
तीन संक्रमितों की मौत
संक्रमितों के मौत के आकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 24 घंटे में तीन संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें एक 40 वर्षीय एक मरीज पॉली ब्लॉक का रहने वाला था, जिसका इलाज संतकबीरनगर में चल रहा था। शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इनके अलावा रेलवे अस्पताल में भर्ती मिर्जापुर पचपेड़वा निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत बीआरडी में पहुंचने से पहले एंबुलेंस में ही हो गई। रेलवे अस्पताल में ही भर्ती सिक्टौर के रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत भी शुक्रवार को हुई है।