फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2020: आज 40 केंद्रों पर 18 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा, इन नियमों का करना होगा पालन

Sat, 12 Sep 2020 09:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • पेन, पेंसिल व पानी की बोतल ला सकेंगे परीक्षार्थी
  • परीक्षा केंद्र पर दिया जाएगा तीन लेयर वाला मास्क
विज्ञापन
NEET exam 2020 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट)-2020 को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इसमें कुल 18 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे, जिसके लिए शहर में 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सोशल डिस्टेसिंग के पालन के लिए विद्यार्थियों के अलग -अलग ग्रुप को 40-40 मिनट का अंतराल पर बुलाया गया है। परीक्षार्थियों को केंद्र पर तीन लेयर वाला मास्क दिया जाएगा। वे पेन, पेंसिल व पानी की बोतल घर से साथ लेकर जा सकेंगे।

विज्ञापन


परीक्षा कोआर्डिनेट डॉ. अजीत दीक्षित ने बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर परीक्षा को लेकर गाइड लाइन मिली है। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगी, पुलिस और प्रशासन से सहयोग के लिए अनुरोध किया गया है।

सभी केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे, जिसमें से होकर ही विद्यार्थी प्रवेश पा सकेंगे। दो गज की दूरी पर खड़ा कर परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। इसके बाद उन्हें मास्क दिया जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सुबह 11 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचेगा पहला ग्रुप

भीड़ न हो इसके लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर चार स्लॉट में बुलाया गया है। पहले स्लॉट में सुबह 11 बजे आना होगा। इसके बाद के तीन स्लॉट 40-40 मिनट के अंतर पर रखे गए हैं। प्रवेश पत्र पर आने का समय अंकित है।  

सर्दी, बुखार, खांसी हो तो प्रवेश नहीं
प्रवेश द्वार पर थर्मन स्क्रीनिंग के दौरान बुखार और सर्दी, खांसी, जुकाम होने पर परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे परीक्षार्थी को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें