फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी को लेकर सीएमओ ने लोगों से अपील, कहा- संक्रमण के वार से सुरक्षा व सतर्कता ही बचाएगा

Fri, 04 Sep 2020 01:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीकांत तिवारी ने कहा कि कोरोना के वार से सुरक्षा और सतर्कता ही बचाएगा। अगर हम सावधानी बरतें तो कामकाज के बीच कोरोना को हरा सकते हैं। कई डॉक्टर व कर्मचारी कोरोना मरीजों के बीच जाकर भी सतर्कता व सुरक्षा उपायों को अपनाकर इस महामारी से बचे हुए हैं।

विज्ञापन

 
मुख्य चिकित्साधिकारी ने लैब टेक्नीशियन और डॉक्टरों का हवाला देकर नागरिकों से अपील की है कि छोटी-छोटी सावधानियां बरतकर इस बीमारी से बचा जा सकता है। कोरोना रिपोर्ट अगर निगेटिव आए तो भी सावधान रहना है।

उन्होंने कहा कि रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) के प्रभारी एसीएमओ डॉ. एसएन त्रिपाठी की एंटीजन और रीयल टाइम पॉलिमर चेन रियेक्शन (आरटी-पीसीआर) से जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि वह होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के घर नियमित जाते हैं।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी केएन बरनवाल मार्च से कोविड ड्यूटी कर रहे हैं। वह मधुमेह के मरीज हैं। प्रवासियों की स्क्रीनिंग से लेकर कोविड मरीजों के जांच शिविर तक में उनका जाना हुआ। समय-समय पर एंटीजन, आरटीपीसीआर और ट्रूनेट विधि से उन्होंने कोरोना जांच कराई और निगेटिव रहे।

कोविड जांच करने वाले लैब टेक्निशियन आयुष सोनी न केवल कार्यस्थल पर बल्कि घर पर भी पूरी सतर्कता बरतते हैं। होम आइसोलेशन में कोरोना को हरा चुके आईडी सिंह का कहना है कि घर पर इलाज के दौरान डॉक्टर बिना डरे उनकी मदद किया करते थे।

Trending Videos
विज्ञापन

बरतें ये सावधानी

  • कार्यस्थल और घर पर सतर्क रहना जरूरी।
  • चाहे कोई कितना ही करीबी क्यों न हो, उससे भी दो गज की दूरी बनाए रखें।
  • योग-व्यायाम नियमित करते रहें।
  • मास्क का इस्तेमाल कत्तई बंद न करें।
  • हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें या सैनिटाइज करते रहें।
  • मोबाइल, बेल्ट और पर्स को विसंक्रमित करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें