फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: दिवाली पर गोरखपुर शहर को मिलेगा मल्टीलेवल पार्किंग का तोहफा, जानिए कैसे उठा सकते हैं फ्री सुविधा का लाभ

Wed, 20 Oct 2021 04:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोलघर के जलकल परिसर में स्थित इस पार्किंग का गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के अधिकारियों ने दूसरी बार ट्रायल किया जो सफल रहा। एक नवंबर से पार्किंग, आमजन के लिए खोल दी जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के मौके पर गोरखपुर शहर के लोगों को पहले मल्टीलेवल पार्किंग की सौगात मिल जाएगी। गोलघर के जलकल परिसर में स्थित इस पार्किंग का गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के अधिकारियों ने दूसरी बार ट्रायल किया जो सफल रहा। एक नवंबर से पार्किंग, आमजन के लिए खोल दी जाएगी।
विज्ञापन


दिवाली पर प्राधिकरण की तरफ से छूट भी मिलेगी। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह का कहना है कि एक से पांच नवंबर तक मल्टीलेवल पार्किंग में गाड़ी पार्क करने वालों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इसके बाद शुल्क लिया जाएगा जिसका निर्धारण जल्द हो जाएगा।

करीब दो साल पहले जलकल परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण शुरू कराया गया था। करीब 43 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस पार्किंग में भूतल, प्रथम एवं द्वितीय तल पर व्यावसायिक कांप्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। शासन से इसके लिए बजट मंजूर हो चुका है। तृतीय, चतुर्थ, पंचम तल एवं टेरिस पर पार्किंग हो सकेगी। दूसरे तल के कुछ हिस्से में भी पार्किंग होगी। भविष्य में बेसमेंट में भी पार्किंग की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन


टेरिस तक गाड़ी ले जाकर हुआ ट्रॉयल
मंगलवार को जीडीए के अधिशासी अभियंता मुकेश अग्रवाल, सहायक अभियंता जेपी श्रीवास्तव ने चार पहिया वाहन को टेरिस तक ले जाकर ट्रायल किया। अभियंताओं की टीम ने टेरिस पर गाड़ी पार्क करने के बाद वहां सुविधाओं का जायजा भी लिया गया। पार्किंग में लोगों के आवागमन के लिए लिफ्ट लगाई जा रही है। पैदल चलने के लिए रैंप भी बनाए जाएंगे। लोगों की सुविधा के लिए टायलेट भी बनाए गए हैं।

 305 चार पहिया व 300 से अधिक दो पहिया वाहन हो सकेंगे पार्क
जीडीए के अधिशासी अभियंता के मुताबिक मल्टीलेवल पार्किंग में 305 चार पहिया व 300 से अधिक दो पहिया वाहन पार्क हो सकेंगे। इसके शुरू हो जाने से गोलघर में जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल जाने की उम्मीद है। गोलघर के सभी व्यापारी अपने वाहन अपनी दुकानों के सामने लगाते हैं। खरीदारी करने वाले भी गाड़िया सड़क पर ही पार्क करते हैं जिससे दोनों तरफ की एक-एक लेन व्यस्त हो जाने से प्राय: जाम लग जाता है।
 
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब सिर्फ दुकानों का निर्माण ही बाकी रह गया है। वह भी जल्द पूरा हो जाएगा। मंगलवार को इसका ट्रायल भी किया गया, जो सफल रहा।  एक नवंबर से लोगों के लिए पार्किंग खोल दी जाएगी। दिवाली के अवसर पर एक से पांच नवंबर तक वहां गाड़ी पार्क करने वालों का कोई शुल्क नहीं लगेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें