फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में कमिश्नर और डीएम ने किया ध्वजारोहण

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामगढ़ताल के किनारे खुशी का इजहार करते विकास चंद्रा यू ट़यूब ग्रुप के - फोटो : GORAKHPUR CITY
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह को परंपरागत रूप से पूरे हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस मौके पर कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने आयुक्त परिसर में, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता, धर्म निरपेक्षता तथा सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि हमारे अनगिनत देशभक्तों तथा अमर बलिदानियों ने जीवन भर संघर्ष करके और सब कुछ न्योछावर करके जो राजनीतिक स्वाधीनता हासिल की थी, उनकी रक्षा करते हुए आर्थिक व सामाजिक स्वाधीनता लाने का दायित्व विशेष तौर पर नई पीढ़ी पर है। आज जरूरत इस बात की है कि जिसका जो दायित्व है उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी तथा लगन के साथ करे।
डीएम ने कहा कि हमारे महापुरुषों ने सर्व समाज में एकता, आपसी सद्भाव, भाईचारे व इंसानियत पर बल दिया है। इस पावन राष्ट्रीय पर्व पर उनके कृत्यों का आदरपूर्ण स्मरण किया जाए ताकि समाज में इंसान व इंसानियत का बोलबाला हो। उन्होंने कहा कि राष्ट्र व समाज का निर्माण प्रेम तथा सद्भाव से होता है। इसके बाद जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने कोविड अस्पतालों में जाकर मरीजों में फल आदि का वितरण भी किया।
विज्ञापन

एडीजी, डीआईजी, एसएसपी ने किया ध्वजारोहण
गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस पर एडीजी दावा शेरपा, डीआईजी राजेश डी मोदक ने अपने-अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण कर मातहतों को देश सेवा की शपथ दिलाई। उधर, एसएसपी ने पुलिस लाइंस में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करनेवाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। कोरोना के चलते कार्यक्रम में आम लोगों को शामिल नहीं किया गया था। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, एसपी दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ अरविंद पांडेय, सीओ कैंट सुमित शुक्ला, सीओ खजनी योगेंद्र नाथ कृष्ण आदि भी मौजूद थे।
जीडीए : उपाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) में उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने ध्वजारोहण किया। उपाध्यक्ष ने अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि जिसका जो दायित्व है उसे वह पूरी निष्ठा व ईमादारी और लगन के साथ करें।
आजादी दिलाने में कई शहीदों का योगदान : मेयर
गोरखपुर। मेयर सीताराम जायसवाल ने नगर निगम में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद मेयर सीताराम जायसवाल ने कहा कि भारत की आजादी के लिए अनेक वीर सपूतों ने अपना बलिदान दिया है। हम भारत की एकता और अखंडता को कायम रखकर उनके बलिदान को सार्थक करें। नगर निगम सभाकक्ष में नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने ‘ओ मेरे सिद्धांतवादी मन, मेरे आदर्शवादी मन, अब तक क्या किया‘, जीवन क्या जिया, मर गया देश जिंदा रहे तुम‘ शायरी सुनकर भाव व्यक्त किया। महाप्रबंधक जलकल प्रमोद कुमार ने सारे जहां से अच्छा गीता गया। सहायक नगर आयुक्त वैभव त्रिपाठी ने भारत हमको जान से प्यारा है, गीत गाया। इस दौरान उप सभापति अजय राय, पार्षद जितेंद्र सैनी, देवेंद्र कुमार गौड़, बबलू प्रसाद गुप्ता, मनु जायसवाल, आलोक सिंह विशेन, शहाब अंसारी, जियाउल इस्लाम, अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा, अनिल कुमार सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ला, लेखाधिकारी अमरेश बहादुर, आरिफ , सत्यम सिंह व राजन सिंह समेत अन्य पार्षद, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
::::
वैचारिक आजादी भी हमारे लिए जरूरी : डीजीएम
गोरखपुर। एसबीआई प्रशासनिक कार्यालय के उप महाप्रबंधक पीसी बरोड़ ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने सभी ग्राहकों सहित स्टाफ को शुभकामनाएं देते कहा कि वैचारिक स्वतंत्रता भी हमारे लिए उतनी ही जरूरी है और इस स्वतंत्रता का इस्तेमाल हमें राष्ट्र निर्माण के लिए जरूर करना चाहिए। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष मठपाल, संजय जायसवाल, पंकज कुमार, सहायक महाप्रबंधक वेद प्रकाश त्रिपाठी, विनोद कुमार, जितेंद्र कुमार मुख्य प्रबंधक मुरली मनोहर, कवींद्र मोहन जोशी, मधुलिका राय, रवि कपूर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
रेलवे स्टेडियम में एजीएम ने फहराया तिरंगा
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक अमित कुमार अग्रवाल ने सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने रेलवे सुरक्षाबल के जवानों द्वारा प्रस्तुत परेड की सलामी ली। रेलकर्मियों और उनके परिजनों ने घर बैठे कार्यक्रम को देखा। उनके लिए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यू-ट्यूब एवं फेसबुक के जरिए किया गया। महाप्रबंधक एलसी त्रिवेदी ने अपने भेजे गए संदेश में स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कोरोना संक्रमण में रेलकर्मियों के सामूहिक प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें