फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर शहर में आने से पहले पढ़ लें पूरी खबर, आज से 14 नंवबर तक इन रूटों को किया गया डायवर्ट

Wed, 11 Nov 2020 06:54 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर में दिवाली और धनतेरस त्योहार में बाजार की भीड़ को देखते हुए 11 नवंबर से 14 नवंबर तक शहर के यातायात को परिवर्तित कर दिया गया है। विभिन्न स्थलों, मोहल्लों, बाजारों में मिष्ठान व सर्राफा की दुकानों पर भारी संख्या में पुरूष एवं महिलाएं एकत्रित होकर उक्त त्यौहार को शुभ मानते हुए खरीदारी करते हैं। इसे दृष्टिगत रखते 11 नवंबर को सुबह दस बजे डायवर्जन प्रभावी हो जाएगा।

विज्ञापन


इन रास्तों पर चार पहिया, ऑटो, रिक्शा प्रतिबंधित

  • मदीना मस्जिद तिराहा से शाहमारूफ रोड पर
  • अलहदादपुर तिराहे से घंटाघर की तरफ रायगंज होते घंटाघर तक
  • नार्मल टैक्सी स्टैंड से घंटाघर मार्ग पर
  • कचहरी चौराहा/शास्त्री चौक से घोष कंपनी चौराहा होकर रेती चौराहा व घोष कंपनी चौराहा से नखास चौक एवं टाऊन हाल से एडी चौराहा तक
  • गणेश चैराहा से विजय चौराहा तथा विजय चौराहा से एडी चौराहा व अली नगर चौराहा तक
  • बरफखाना तिराहा से बसंतपुर चौराहा,घंटाघर चौराहा एवं लाल डिग्गी तक के मार्ग पर
  • सुमेर सागर तिराहा से विजय चौराहा एवं जटाशंकर तिराहा से अली नगर चौराहा तक
  • दुर्गाबाड़ी चौराहा से चरनलाल चौक की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।


 

विज्ञापन

इन रास्तों से होकर गुजरेंगे वाहन

सभी प्रकार के राजकीय एवं प्राइवेट भारी वाहन नौसढ़, टीपी नगर चौराहा, पैडलेगंज, मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए चारफाटक ओवरब्रिज से चौकी कौवाबाग वाईपास मार्ग से पादरी बाजार चौकी चौराहा, फातिमा अस्पताल, खजांची चौराहा होते हुए भगवान पुर से बरगदवां होकर फरेंदा-सोनौली की ओर जाएंगे।

इसी प्रकार फरेंदा, पीपीगंज से आने वाले समस्त भारी वाहनों को बरगदवा से फर्टिलाईजर, झुगिया होते हुए खजांची चौराहा से फातिमा अस्पताल, पादरी बाजार चौकी, कोवाबाग बाईपास मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज, मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया व कुशीनगर एवं पैडलेगंज, टीपीनगर, नौसढ़ से बाहर जाएगें। रोडवेज/एम्बुलेंस जैसे वाहनों को आने-जाने दिया जाएगा।

यहां खड़े करें वाहन
  • चार पहिया, दो पहिया वाहन के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।
  • सिटी मॉल के सामने
  • सिनेमा रोड पर यूनाइटेड टाकीज के सामने
  • बिस्मिल पार्क
  • कचहरी टाउनहाल का मैदान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें