फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर हॉकी टीम में गोरखपुर के लाल ने बनाई जगह, आठ साल की उम्र से ही खेल रहे हैं हॉकी

Tue, 27 Oct 2020 12:32 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
विज्ञापन
जूनियर हॉकी टीम में जगह बनाने वाले सादिक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

अपनी हॉकी स्टिक का जलवा बिखेरने वाले उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के लाल सादिक (19 वर्ष) ने जूनियर टीम इंडिया में अपना स्थान पक्का किया है। बंगलुरू में 25 अक्तूबर से 18 जनवरी तक चलने वाले कैंप में शामिल होने के लिए सादिक रवाना हो चुके हैं।

विज्ञापन


गोरखनाथ इलाके के जाहिदाबाद, ग्रीन गार्डन हाउस में पिता मोहम्मद इलियास के साथ रहने वाले सादिक ने इसी वर्ष जनवरी में झांसी में हुई सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया है।

अमर उजाला से बातचीत में सादिक के पिता ने बताया कि बेटे ने आठ साल की उम्र से ही एमएसआई इंटर कॉलेज में हॉकी की स्टिक पकड़ी थी। तीन साल यहां हॉकी की बारीकियां सीखीं। वर्ष 2012 में स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ में उनका चयन हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 2015 में स्पोर्ट्स एथॉरिटी ऑफ इंडिया मुंबई में सादिक के कॅरियर को नई दिशा मिली। यहां उसका हुनर निखरता चला गया और कई बार जूनियर नेशनल टीम में जगह बनाने में कामयाबी मिली। जनवरी, 2020 में सीनियर नेशनल खेलने का मौका मिला। अब तक की इस उपलब्धि में सबसे बड़ी भूमिका उनके कोच विकास पाल की रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें