फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अपडेट: 11 अप्रैल तक चलेगी गोरखपुर-अयोध्या कैंट अनारक्षित मेला स्पेशल

Tue, 05 Apr 2022 01:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

रेलवे प्रशासन ने उत्तर रेलवे के लखनऊ-दिलकुशा केबिन खंड पर स्थित पुल का गर्डर बदलने के लिए यातायात ब्लॉक लिया है। इसके चलते ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से अयोध्या के लिए अनारक्षित मेला स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को कोविड नियमों का पालन करना होगा।

विज्ञापन


05069 गोरखपुर-अयोध्या कैंट अनारक्षित मेला स्पेशल 02 अप्रैल से चल रही है और 11 अप्रैल तक चलेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 7.00 बजे चलकर रास्ते में पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर रुकेगी और अयोध्या कैंट दोपहर 1.50 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05070 अयोध्या कैंट-गोरखपुर अनारक्षित मेला स्पेशल 11 अप्रैल चलेगी। ट्रेन अयोध्या कैंट से दोपहर 2.40 बजे चलकर गोरखपुर रात 8.10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एसएलआरडी के 02 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 कोचों सहित कुल 12 कोच लगाए गए हैं।

रास्ता बदलकर चलाई जाएंगी तीन ट्रेनें

रेलवे प्रशासन ने उत्तर रेलवे के लखनऊ-दिलकुशा केबिन खंड पर स्थित पुल का गर्डर बदलने के लिए यातायात ब्लॉक लिया है। इसके चलते ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहेगा।

मार्ग परिवर्तन एवं ठहराव

बरौनी से 05 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मल्हौर-ऐषबाग के रास्ते चलाई जाएगी। परिवर्तित मार्ग पर इस ट्रेन का ठहराव बादशाहनगर एवं ऐशबाग स्टेशन पर प्रदान किया जाएगा।
गोरखपुर से 06 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मल्हौर-ऐशबाग के रास्ते चलाई जाएगी। परिवर्तित मार्ग पर इस ट्रेन का ठहराव बादशाहनगर एवं ऐशबाग स्टेशन पर किया जाएगा।

विज्ञापन

पनवेल से 05 अप्रैल, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ऐशबाग-मल्हौर के रास्ते चलाई जाएगी। परिवर्तित मार्ग पर इस ट्रेन का ठहराव ऐशबाग एवं बादशाहनगर स्टेशन पर प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें