फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर एडीजी जोन कार्यालय हुआ रेड जोन, कई पुलिसकर्मी होंगे क्वारंटीन, ये है वजह

Thu, 25 Jun 2020 12:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के एडीजी जोन कार्यालय को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। बुधवार को आई रिपोर्ट में कार्यालय के शिकायत प्रकोष्ठ के प्रभारी इंस्पेक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसे लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गई है।

विज्ञापन


ऐसे में आज से कम संख्या में फरियादियों की मुलाकात हो पाएगी। एडीजी से मुलाकात करने के लिए पहले फोन से अनुमति लेनी होगी। अनुमति के बाद निश्चित दुरी और समय के लिए लोगों की मुलाकात होगी। गेट पर सेनिटाइजेशन, हैंड वॉश, थर्मल स्क्रिनिंग होने के बाद और रजिस्टर में नाम, पता और मोबाईल नंबर भी लिखा जाएगा।

वहीं कार्यालय के शिकायत प्रकोष्ठ के सभी पुलिसकर्मी क्वारंटीन होंगे। पुलिस कर्मियों की संख्या भी कार्यालय में कम की जाएगी। रोस्टिंग के आधार पर 50 प्रतिशत पुलिस कर्मी शिफ्ट वाइज ड्यूटी करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

शहर में पहली बार पुलिसकर्मी मिला पॉजिटिव
बता दें कि शहर में पहली बार कोई पुलिसकर्मी पॉजिटिव पाया गया है। इससे पुलिस महकमे के लोग चिंतित हैं। विभाग इंस्पेक्टर के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश में जुट गया है। इससे पहले किराए के मकान में रहने वाला एक सिपाही संक्रमित मिला था। हालांकि सिपाही की तैनाती बहराइच में है। इसकी गणना भी बहराइच में हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें