गोरखधाम एक्सप्रेस अब नियमित रूप से प्लेटफार्म नंबर नौ से चलाई जाएगी
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस अब नियमित रूप से प्लेटफार्म नंबर नौ से चलाई जाएगी। उनके अनुसार कुछ कारणों के कारण यह ट्रेन 22 नवंबर से प्लेटफार्म नंबर नौ से ही चलाई जा रही थी।
इस ट्रेन को मात्र 45 दिन तक प्लेटफार्म नौ से चलाया जाना था, लेकिन अब यह प्लेटफार्म इसके लिए निर्धारित कर दिया गया है। प्लेटफार्म नौ पर कैब-वे की सुविधा होने के कारण यात्री अपने वाहन से सीधे ट्रेन की निर्धारित बोगियों तक पहुंच जाएंगे।
यात्रियों के परिजनों को भी ट्रेन तक जाने में सुविधा होगी। भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी। मुख्य द्वार की तरफ से भी यात्री स्वचालित सीढ़ी से होते हुए सीधे नौ नंबर पर पहुंच जाएंगे।