फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: कल से बठिंडा तक चलेगी गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी राहत

Wed, 13 Jul 2022 01:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

15 जुलाई को 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय के अनुसार बठिंडा से दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान कर सिरसा से 3:40 बजे छूटेगी। उद्घाटन के दिन 14 जुलाई को 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस बठिंडा-सिरसा के बीच नहीं चलेगी। अन्य स्टेशन पर ट्रेन का समय यथावत रहेगा।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस अब हिसार की जगह बठिंडा तक चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की मांग पर 14 जुलाई से ट्रेन का मार्ग विस्तार किया है। इसका उद्घाटन सिरसा स्टेशन से अपराह्न 3:40 बजे किया जाएगा। इस दिन ट्रेन का शेड्यूल बदल जाएगा। इसके बाद पूर्व निर्धारित समय से चलेगी।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 12555 गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 14 जुलाई से गोरखपुर से अपराह्न 4:35 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन रोहतक से 07:23 बजे, कालानुर कलॉ से 07:44 बजे, भिवानी से 08:40 बजे, हिसार से 09:32 बजे तथा सिरसा से 10:55 बजे छूटकर भठिंडा 12:40 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में उद्घाटन के चलते 12556 बठिंडा-गोरखपुर गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 14 जुलाई को सिरसा से अपराह्न 3:40 बजे छूटकर हिसार से शाम 5:00 बजे, भिवानी से 6:10 बजे, कालानुर कलॉ से 6:36 बजे तथा रोहतक से 7:25 बजे छूटकर दूसरे दिन गोरखपुर शाम 7:45 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


15 जुलाई को 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय के अनुसार बठिंडा से दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान कर सिरसा से 3:40 बजे छूटेगी। उद्घाटन के दिन 14 जुलाई को 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस बठिंडा-सिरसा के बीच नहीं चलेगी। अन्य स्टेशन पर ट्रेन का समय यथावत रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें