गोरखपुर से चलने वाली दो ट्रेनें 02555/02556 गोरखपुर-हिसार गोरखधाम सुपरफास्ट तथा 02571/02572 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस स्पेशल को एक दिसंबर से संशोधित समय सारिणी के अनुसार चलाया जाएगा। ट्रेन में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
02555 गोरखपुर-हिसार गोरखधाम सुपरफास्ट स्पेशल गोरखपुर से शाम 4.35 बजे चलकर खलीलाबाद से 5.15 बजे, बस्ती से 5.44 बजे, गोंडा से 7.10 बजे, बाराबंकी से रात 8.35 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 9.45 बजे, उन्नाव से 10.45 बजे, कानपुर सेंट्रल से 11.25 बजे, दूसरे दिन नई दिल्ली से सुबह 5.40 बजे, शकूरबस्ती से 6.13 बजे, नांगलोई से 6.23 बजे, बहादुरगढ़ से 6.36 बजे, रोहतक से 7.48 बजे तथा भिवानी से 9.10 बजे छूटकर हिसार 10.00 बजे पहुंचेगी।
वापसी में 02556 हिसार-गोरखपुर गोरखधाम सुपरफास्ट स्पेशल हिसार से शाम 5.00 बजे चलकर भिवानी से 6.10 बजे, रोहतक से 7.13 बजे, बहादुरगढ़ से 7.43 बजे, नंगलोई से 7.56 बजे, शकूरबस्ती से रात 8.15 बजे, नई दिल्ली से 9.25 बजे, दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल से 03.10 बजे, उन्नाव से 03.38 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से सुबह 5.00 बजे, बाराबंकी से 5.50 बजे, गोंडा से 7.05 बजे, बस्ती से 8.10 बजे तथा खलीलाबाद से 8.37 बजे छूटकर गोरखपुर 9.45 बजे पहुंचेगी।
02571 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस हमसफर स्पेशल गोरखपुर से 6.45 बजे चलकर आनंदनगर से शाम 7.29 बजे, सिद्धार्थनगर से 7.56 बजे, बढ़नी से रात 8.29 बजे, बलरामपुर से 9.30 बजे, गोंडा से 10.45 बजे, दूसरे दिन लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 01.25 बजे, तथा कानपुर सेन्ट्रल से 03.05 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस सुबह 8.25 बजे पहुंचेगी।
02572 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर हमसफर आनंद विहार टर्मिनस से रात 8.00 बजे चलकर दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल से 01.00 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 02.40 बजे, गोण्डा से सुबह 5.20 बजे, बलरामपुर से 6.05 बजे, बढ़नी से 7.20 बजे, सिद्धार्थनगर से 7.54 बजे तथा आनंदनगर से 08.28 बजे छूटकर गोरखपुर 9.30 बजे पहुंचेगी।