फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कॉमन सर्विस सेंटर पर निशुल्क बनेगा गोल्डन कार्ड, आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रोत्साहन राशि

Tue, 02 Mar 2021 05:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
विज्ञापन
गोल्डन कार्ड बनवाते लोग। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों का अब कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से निशुल्क गोल्डन कार्ड बनवाया जाएगा। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। इस संबंध में शासन की ओर से गाइड लाइन जारी कर दी गई है। अब तक जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत पैनल में शामिल अस्पतालों में निशुल्क गोल्डन कार्ड बनवाने की व्यवस्था थी।
विज्ञापन


महराजगंज जिले में गोल्डन कार्ड विहीन परिवारों में गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान भारत पखवाड़ा 10 से 24 मार्च तक मनाया जाएगा। इसमें जिले के आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड से वंचित लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनवाया जाएगा। पहले जिले के सभी कॉमन सर्विस सेंटर पर लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए प्रति लाभार्थी 30 रुपया देना पड़ता था।

गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए सभी स्तर पर जन प्रतिनिधियों, पंचायती राज विभाग, निकायों के जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर गोल्डन कार्ड बनवाने की रफ्तार बढ़ाई जाएगी। सभी गांव में आयुष्मान कार्ड कैंप का आयोजन किया जाएगा। गांव की सूची ग्राम पंचायत के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन


योजना के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने कहा कि जिले में अब कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से गोल्डन कार्ड निशुल्क बनाया जाएगा। सभी सीएचसी अधीक्षक, बीपीएम, बीसीपीएम को आयुष्मान भारत पखवाड़ा मनाए जाने की जानकारी दी गई है। कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जिससे सभी छूटे हुए लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया जा सके।

गोल्डन कार्ड बनने की रफ्तार धीमी
महराजगंज जिले में कुल 1 लाख 48 हजार 450 परिवार शामिल हैं। प्रत्येक परिवार में स्वास्थ्य विभाग की ओर पांच सदस्य माने जाते हैं। अभी तक केवल 1 लाख 35 हजार 49 लोगों का ही गोल्डन कार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें