फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के रास्ते आता है तस्करी का सोना, पूछताछ में सराफ ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Sun, 06 Sep 2020 12:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : ANI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में आज कल तस्करी का सोना चर्चा का विषय बना हुआ है। बीते दिनों यहां सराफा मंडल के पूर्व अध्यक्ष शरद चंद अग्रहरि को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान पूछताछ में खुलासा हुआ कि यहां विदेशों से सोना तस्करी करके लाया जाता था।

विज्ञापन


नेपाल के रास्ते आता है तस्करी का सोना
तस्करी का सोना नेपाल के रास्ते गोरखपुर लाया जाता है, फिर भारत के अलग-अलग शहरों में भेजा जाता है। जापान, सिंगापुर व थाईलैंड का सोना भारतीय बाजार में खपाया जाता है। इसकी जानकारी जांच एजेंसी को भी है। इसी का नतीजा है कि डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने गत मार्च में ही सोना तस्करी के आरोप में गोरखपुर के पांच युवकों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। इन सबने स्वीकार किया था कि नेपाल के जरिए ही सोना तस्करी की जाती है।

विज्ञापन

सिंडीकेट तोड़ने की फिराक में डीआरआई

सोना, चांदी की तस्करी पर शिकंजा कसकर डीआरआई पूरे नेटवर्क या फिर सिंडीकेट को ध्वस्त करना चाह रही है। इसी लिहाज से ताबड़तोड़ कार्रवाई भी की जा रही है। बजरंग बुलियन ट्रेडर्स पर तीसरी बार छापेमारी की गई है। हर बार कुछ न कुछ सोना या फिर चांदी जब्त की गई। डीआरआई के मुताबिक शरद चन्द्र अग्रहरि सोना के बड़े कारोबारी हैं।

गोरखपुर, लखनऊ और दिल्ली के सराफा बाजारों में मजबूत पकड़ रखते हैं। दस्तावेजों की छानबीन चल रही है। जल्द ही तथ्य सामने आएगा कि उनकी संलिप्तता कितनी है। सोना, चांदी तस्करी में वह पहले भी जेल जा चुके हैं। इस बार भी तस्करी की कड़ी मिली है।   

दिल्ली के कारोबारी से भी डीआरआई ने की पूछताछ
डीआरआई के मुताबिक गोरखपुर के सराफा कारोबारी शरद चंद अग्रहरि ने दिल्ली के जिस कारोबारी को सोना बेचने की जानकारी दी थी, डीआरआई टीम ने उससे भी पूछताछ की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें