फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine Russia War: रूस और यूक्रेन युद्ध से सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए कितनी हुई कीमत

Fri, 25 Feb 2022 11:49 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

पीसी ज्वेलर्स संजय अग्रवाल ने कहा कि अचानक सोने के मूल्य में उछाल आने के बाद कारोबार प्रभावित होने लगा है। खरीदारी के लिए लोग दुकानों पर आने से परहेज करने लगे हैं। ये हाल तब है, जबकि सोने की आपूर्ति रूस व यूक्रेन से नहीं होती है। जरूरत के अनुसार ही लोग सोने की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोना चांदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस-यू्क्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच अचानक सोने के दाम में प्रति दस ग्राम, दो हजार रुपये से अधिक का उछाल आ गया है। बृहस्पतिवार को सोने का दाम 53,200 रुपये प्रति दस ग्राम रहा, जबकि बुधवार को यही दाम 51,200 रुपये प्रति दस ग्राम था। यही हाल चांदी का भी रहा। एक दिन में उसके भाव में दो हजार रुपये तक का उछाल आ गया।

विज्ञापन


कीमतों में भारी उछाल देखते हुए शादी वाले घरों में लोगों ने अभी से खरीदारी शुरू कर दी है। सराफा कारोबारियों ने बताया कि किसी भी देश में युद्ध होने से दुनिया भर में सबसे पहला असर सोने-चांदी के दामों पर पड़ता है। दरअसल, युद्ध के बीच फाइनेंसियल सिक्योरिटी (वित्तीय सुरक्षा) के लिए लोगों की सबसे पहली पसंद मेटल (सोना- चांदी) होता है।

युद्ध के बीच अगर एक देश से दूसरे देश में लोग जाते हैं तो वहां उन्हें अपने देश की करेंसी (मुद्रा) का प्रयोग करना कठिन होता है, जबकि सोने-चांदी के रूप में वित्तीय सुरक्षा सुविधाजनक होती है। ऐसे में लोग सोने की खरीद करना शुरू कर दिए हैं। सोने-चांदी के दाम बढ़ने का एक सबसे बड़ा कारण ये भी है। हालांकि, सोने-चांदी की खरीद करने की भी अपनी एक तय सीमा होती है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

कारोबार प्रभावित होने लगा

पीसी ज्वेलर्स संजय अग्रवाल ने कहा कि अचानक सोने के मूल्य में उछाल आने के बाद कारोबार प्रभावित होने लगा है। खरीदारी के लिए लोग दुकानों पर आने से परहेज करने लगे हैं। ये हाल तब है, जबकि सोने की आपूर्ति रूस व यूक्रेन से नहीं होती है। जरूरत के अनुसार ही लोग सोने की खरीदारी कर रहे हैं।

हीरे के आभूषण भी हो जाएंगे महंगे

ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेलर्स अतुल सराफ ने कहा कि सोने-चांदी के भावों में तो तेजी आ गई है। रूस में हीरे की खदान हैं। ऐसे में अगर युद्ध चलता रहा तो ये सभी खदान बंद हो जाएंगी। इससे हीरे के दामों पर भी काफी असर पड़ेगा। आने वाले कुछ दिनों में इनके दामों में काफी उछाल आ जाएगा। इस बात की चिंता बनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें