फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Action: तारीख पर जाएं, नहीं तो जाएंगे जेल और संपत्ति भी कुर्क होगी

Mon, 30 May 2022 01:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 थाने पर रविवार को दुराचारी सभा का आयोजन हुआ, एप में भरवाया गया डाटा, दरी पर बैठाए गए हिस्ट्रीशीटर, पुलिस ने पाबंद कर सभी को चेताया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर अपनी तारीख पर कोर्ट जाएं, नहीं तो उनकी जमानत निरस्त कराने को पुलिस पैरवी करेगी। इसके अलावा जरुरत पड़ी तो संपत्ति को कुर्क भी कराया जाएगा। पुलिस ने रविवार को एसएसपी के आदेश पर थानों में दुराचारी सभा का आयोजन कर उन्हें चेताया है। इस दौरान हिस्ट्रशीटरों, गैंगस्टरों को दरी पर बैठाया गया, ताकि उन्हें इस बात का एहसास हो सके कि उनका कृत्य समाज में स्वीकार नहीं है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एसएसपी के आदेश पर हर रविवार को दुराचारी सभा आयोजित की जाएगी। हर थाने पर इलाके के 25 प्रतिशत हिस्ट्रीशीटरों और गैंगेस्टरों को बुलाया गया, उनसे पूछताछ की गई। इस दौरान बदमाशों का सत्यापन किया गया। यह सभा हर रविवार को होगी। चार रविवार को सभा आयोजित होने के बाद इसमें न आने वाले हिस्ट्रीशीटरों और गैंगेस्टरों के लिए पांचवे रविवार को 'जमानतदार सभा' हर थाने में होगी। जिसके बाद मुकदमों की तारीख पर न्यायालय में न आने वाले हिस्ट्रीशीटरों और गैंगेस्टरों की जमानत निरस्त कराई जाएगी। फिर जरूरत पड़ने पर कुर्की भी कराई जाएगी।


हल्का सिपाहियों और दरोगाओं ने की पूछताछ

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि दुराचारी सभा में रविवार को हल्का दरोगाओं और सिपाहियों ने हिस्ट्रीशीटरों और गैंगेस्टरों से पूछताछ की। सभा के लिए मुख्य सूची में से एक कॉमन सूची बनाकर इनमें से 25-25 प्रतिशत को प्रत्येक रविवार को थाने पर बुलाया जाएगा। एक एक दुराचारी की जिम्मेदारी एक एक सिपाही को दी गई कि वे उसका सत्यापन करें। थाने के सभी सीसीटीएनएस मुंशी और कंप्यूटर ऑपरेटर ने इस दौरान एचएस / गैंग रजिस्टर का सत्यापन किया। साथ ही सीसीटीएनएस के और एचएस को प्रहरी एप में भरवाया। मुकदमों के पैरवी रजिस्टर, काज लिस्ट को भी अपडेट किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें