जांच में घोड़ा मिला ग्लैंडर्स पॉजिटिव।
- फोटो : अमर उजाला।
संतकबीरनगर विकास खंड खलीलाबाद के भुजैनी निवासी एक शख्स के घोड़े की रिपोर्ट ग्लैंडर्स पॉजिटिव आया। डीएम की ओर से गठित पशु चिकित्सकों की टीम ने मंगलवार को घोड़े को दर्द रहित मौत देकर गहरे गड्ढे में शव को दफन कराया।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर ओपी मिश्र ने बताया कि संतराम दास पुत्र रामकेवल निवासी भुजैनी के एक घोड़े में ग्लैंडर्स रिपोर्ट पॉजिटव आई। मंगलवार को पशु चिकित्सकों की टीम के जरिए यूथेनाइज दर्द रहित मत्यु कर घोड़े के शव का निस्तारण कराया।
उन्होंने बताया कि इस घोड़े का नमूना लेकर नवंबर में जांच के लिए राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र हिसार हरियाणा भेजा गया था। नमूने की रिपोर्ट संदिग्ध आने पर दोबारा दिसंबर में भेजा गया। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर डीएम की अनुमति के बाद पशु चिकित्साधिकारियों की टीम गठित की गई।